ई न्यूज़ न्यूज़, पंजाब लुधियाना पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी, जिसका नतीजा कल आ जायगा। लुधियाना में अपने पहले दौरे पर पहुंचे अश्विनी शर्मा ने कहा कि पार्टी दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करेगी। पटियाला से सांसद परनीत कौर के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से भी बड़ा झूठा करार दिया, जो केजरीवाल को भी फेल करने पर तुले हुए हैं। पंजाब सरकार द्वारा शूटर फिल्म को बैन करने को लेकर कहा कि अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन सुनने के मुताबिक सरकार का फैसला ठीक है। श्री दरबार साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर टिक टाक वीडियो को लेकर हो रहे विरोध का समर्थन किया और कहा कि धार्मिक मर्यादा कायम रहनी चाहिए। सुखदेव सिंह ढींढसा की ओर से पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के खत्म होने के दावे पर कहा कि ढींढसा से और क्या उम्मीद की जा सकती है।
Bjp-President-Ashwani-Sharma-Ludhiana-Visit