September 19, 2026 04:06:05
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद सुखदेव थापर की पावन जन्म स्थली के दर्शन कर किया शत-शत प्रणा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शहीद सुखदेव थापर की पावन जन्म स्थली के दर्शन कर किया शत-शत प्रणाम

Feb11,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्थानीय नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की पावन जन्म स्थली के दर्शन कर उन्हें शत-शत प्रणाम किया। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर,पवन गर्ग,त्रिभुवन थापर सहित अन्य सदस्यों ने अश्वनी शर्मा को शहीद सुखदेव थापर का स्वरुप भेंट कर स्वागत किया। अशोक थापर की तरफ से शहीद सुखदेव स्मारक (जन्म स्थली) की समय-समय की केंद्र व राज्य सरकारों की तरफ से अनदेखी की तरफ लिखित ज्ञापन के माध्यम से अश्वनी शर्मा का ध्यान आर्कषित करने पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही केंद्र सरकार के संबधित विभागों से बातचीत कर शहीद सुखदेव थापर स्मारक का जीर्णोधार कर सौंदर्यकरण करवाने के प्रयत्न करेंगे। शहीद सुखदेव सहित स्वतंत्रता संग्राम के अन्य शहीदों को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने के मामले में भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बातचीत का आश्वासन भी उन्होने दिया। अश्वनी शर्मा ने शहीद सुखदेव थापर को याद करते हुए कहा कि शहीद सुखदेव थापर ने छोटे से घर में जन्म लेकर बड़ी सोच के साथ शहादत देकर भारत माता को अंग्रेजी हकूमत की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए मजबूत नींव रखी। अशोक थापर ने शहीद सुखदेव थापर जन्म स्थली की खस्ता हालत पर कहा कि शहीद सुखदेव थापर के साथ शहादत देने वाले शहीद भगत सिंह से जुड़े एतिहासिक स्थलों पर तो समय-समय की सरकारों ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। शायद शहीद सुखदेव थापर के हिन्दू समुदाय से जुड़ा होने के चलते उनके जन्म स्थल से सौतेला व्यव्हार हो रहा है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजिन्द्र भंडारी,अनिल सरीन, प्रवीण बांसल,जीवन गुप्ता,जतिन्द्र मितल,हर्ष शर्मा,महेश शर्मा,रमेश शर्मा,रजनीश धीमान, पुष्पिन्द्र सिंघल,सुनील मौदगिल,डा.सतीश,उमादत शर्मा,गोल्डी सभ्रवाल,प्रेम भाटिया,मनजीत कौर,मीना चावला सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Bjp-President-Ashwani-Sharma-Ludhiana-Visit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं