लुधियाना। लुधियाना के गुरु नानक भवन में आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) और सांसद संजीव अरोड़ा के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। मनीष सिसोदिया ने राज्य में शुरू हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा यह हमारे संगठन की एक रूटीन मीटिंग है जो समय-समय पर चलती रहती है। लेकिन आज हमारा मुख्य फोकस एसआईआर (एसआईआर) के मुद्दे पर है। प्रधानमंत्री जी ने पहले ईडी और सीबीआई भेजकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की और अब वे इसके माध्यम से एसआईआर करवा रहे हैं।
Sisodia-Reached-Ludhiana-And-Attacked-The-Central-Government-Saying-That-The-Bjp-Wants-To-Rig-The-Elections-Through-Sir