September 19, 2026 01:04:43
पंसारी बाजार की मल्होत्रा मार्केट में चौथी मंजिल पर अवैध निर्माण का आरोप, 4 फुट गली में बन रही 20 दु

पंसारी बाजार की मल्होत्रा मार्केट में चौथी मंजिल पर अवैध निर्माण का आरोप, 4 फुट गली में बन रही 20 दुकानें

May20,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

लुधियाना नगर निगम जोन ए में आते पंसारी बाजार स्थित नलके वाली गली की मल्होत्रा मार्केट में कथित अवैध निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि मात्र 4 फुट चौड़ी गली में स्थित बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर अवैध तरीके से करीब 20 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजार में किसी प्रकार का हादसा या आगजनी की घटना होती है तो लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसमें बिल्डिंग बाय लॉज का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है

 बताया जा रहा है कि इन दुकानों को सुनारों के कारीगरों को किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। मामले में नगर निगम अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी कथित रूप से पैसों के लालच में लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं।

 यह निर्माण कार्य नगर निगम के ब्लॉक-4 क्षेत्र में आता है, जिसे विवादित बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ का एरिया बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी मन्ना सिंह नगर में चार मंजिला बिल्डिंग और अन्य निर्माण मामलों में हरमिंदर सिंह मक्कड़ का नाम चर्चाओं में रहा है। 

अब आरोप लग रहे हैं कि मल्होत्रा मार्केट में इस निर्माण को “हरी झंडी” देने के लिए लाखों रुपये की कथित डील हुई है। नियमों की बात करें तो इतनी संकरी गली में चार मंजिला इमारत का निर्माण ही सवालों के घेरे में है, जबकि चौथी मंजिल पर 20 दुकानों का निर्माण सुरक्षा मानकों और बिल्डिंग बाय लॉज का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले की शिकायत एमटीपी विजय कुमार तक पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस विवादित निर्माण पर क्या कार्रवाई करता है।

Malhotra-Market-In-Pansari-Bazaar-Is-Accused-Of-Illegal-Construction-On-The-Fourth-Floor-With-20-Shops-Being-Built-In-A-4-foot-Alley



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं