September 19, 2026 03:12:28
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कैप्टन को रजिस्ट्री कर भेजी स्मार्टफोन की डम्मी

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कैप्टन को रजिस्ट्री कर भेजी स्मार्टफोन की डम्मी

शायद मोबाईल की डम्मी देख कैप्टन को याद आ जाए युवाओं को स्मार्टफोन देने का वादा - महेश शर्मा

Feb14,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब विधानसभा चुनाव दौरान तरह तरह के लुभावने वादे करने वाले कैप्टन अमरेंद्र सिंह अपने वादे पूरे न करने की वजह से रोज़ किसी न किसी विवाद में फंसे ही रहते हैं। युवाओं को लुभाने के लिए उन्हें स्मार्टफोन देने का वादे पर आज भी युवा अपनी नज़रें टिकाए हुए है। वही भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में अनोखे ढंग से प्रदर्शन करते हुए कैप्टन अमरेंद्र सिंह को उनके द्वारा किया गया युवाओं को स्मार्टफोन देने के वादे को याद करवाने के लिए स्मार्टफोन की डम्मी को रजिस्ट्री कर मुख्यमंत्री कार्यालय में पोस्ट की। जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनावों के दौरान जहाँ लोगों को कई तरह के झूठे वादे किए वहीं युवाओं को लुभाने के लिए स्मार्टफोन देने का भी वादा भी किया । कैप्टन सरकार को सत्ता में आये तीन साल होने वाले है पर कैप्टन ने जनता के साथ किया कोई भी वादा अभी तक पूरा नही किया। महेश शर्मा ने बताया कि कैप्टन सरकार ने पिछले साल सितंबर 2019 में पँजाब कैबिनेट की बैठक में युवाओं को स्मार्टफोन देने का मुद्दा पास किया था और 2 दिसंबर 2019 को कैप्टन ने खुद ट्वीट करके कहा था कि पँजाब सरकार 26 जनवरी 2020 को पहले चरण में 11वीं और 12वीं के 1 लाख 6 हजार छात्रों को स्मार्टफोन बांटेगी पर 26 जनवरी को मोहाली में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यकरम में कैप्टन ने युवाओं को स्मार्टफ़ोन बांटने तो दूर की बात इस बात का वहाँ जिक्र तक भी नही किया, जिससे युवाओं की भावनाओं के साथ कैप्टन ने खिलवाड़ किया है। महेश शर्मा ने बताया कि आज भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मार्टफोन की डम्मी रजिस्ट्री द्वारा कैप्टन को भेजी गई है जिसे देख शायद कैप्टन को युवाओं के साथ किया स्मार्टफोन देने का वादा याद आ जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पँजाब में पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है। इस अवसर पर महामंत्री रवि बत्रा , उपाध्यक्ष ललित चौहान, सिमर चंडोक, दमन कपूर, कुषागर कश्यप, अंकित सैनी, प्रैस सचिव कुनाल शर्मा, सचिव अरुण गोयल, अजिंदर सिंह, नरेश गाबा, विनोद गौतम, सूरज रुद्रा, चिराग राय, मानिक बिरला, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

Bjym-Distribute-Dammi-Mobile



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं