September 18, 2026 16:48:30
इंडस्ट्रियल कॉलोनी में बड़ा स्कैम 3.5 एकड़ की मंजूरी लेकर 7 एकड़ में कॉलोनी काटने की तैयारी

इंडस्ट्रियल कॉलोनी में बड़ा स्कैम 3.5 एकड़ की मंजूरी लेकर 7 एकड़ में कॉलोनी काटने की तैयारी

मार्केट में बिकने को आया कॉलोनी नक्शा, फिर खुली स्कैम की पोल

May26,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

नगर निगम में घोटाले का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  अब फिर से नगर निगम A जोन में एक इंडस्ट्रियल कॉलोनी में बड़ा स्कैम सामने आया है जिसके जरिए नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाने की तैयारी का खेल चल रहा है। असल में नगर निगम के A जोन के तहत आते जालंधर बायपास नजदीक ड्यूक फैक्ट्री के साथ एक इंडस्ट्रियल कॉलोनी नगर निगम से पास करवा के काटने की तैयारी चल रही है, लेकिन ये पूरा स्कैम तब सामने आया जब मार्केट में इस कॉलोनी का 7 एकड़ का नक्शा बिकने को आया। आपको बता दे कि मौके पर कॉलोनी में सीवरेज डालने का काम धड़ल्ले से जारी है और नगर निगम से यह कॉलोनी के अप्रूवल के दौरान इस कॉलोनी का एरिया मात्र 3.5 एकड़ ही बताया गया था   इसी लिहाज से नगर निगम को ईडीसी और डेवलपमेंट फीस का भुगतान किया गया है। 

बताया जाता है कि इस कॉलोनी का नक्शा पास करवाने में एटीपी कपिल देव की ओर से अहम भूमिका निभाई गई। और 10 दिन के भीतर ही इस कॉलोनी का नक्शा भी पास कर दिया गया । बताया जाता है कि इस कॉलोनी में आती जमीन की दो रजिस्ट्री है जो की अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर है। नगर निगम से कॉलोनी पास करवाने को केवल एक रजिस्ट्री ही इस्तेमाल में लाई गई है और अब मौके पर इसके साथ लगती साढे तीन एकड़ जमीन को भी कॉलोनी का हिस्सा बनाकर इसे बेचने की तैयारी कर ली गई है। 

वहीं इस बार जब नगर निगम के म्युनिसिपल टाउन प्लानर विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कॉलोनी का मौका चेक करवाया जाएगा अगर मौके पर डेवलप की जा रही जमीन अगर नक्शे से अधिक होगी तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

A-Major-Scam-In-The-Industrial-Colony-With-Approval-For-3-5-Acres-Is-Being-Planned-To-Be-Spread-Over-7-Acres

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं