September 17, 2026 18:29:44
रवनीत बिट्टू लड़क सकते हैं पंजाब विधानसभा चुनाव, जताई इच्छा,  बोले-पंजाब की जनता के लिए काम करूंगा

रवनीत बिट्टू लड़क सकते हैं पंजाब विधानसभा चुनाव, जताई इच्छा, बोले-पंजाब की जनता के लिए काम करूंगा

Jun3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के विधानसभा चुनाव लड़क सकते हैं। इसके लिए उन्होंने इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि वे पिछले 17 वर्षों से दिल्ली में हैं, लेकिन अब वह विधानसभा में आकर सीधे तौर पर पंजाब की जनता के लिए काम करना चाहते हैं। बिट्टू ने बाकायदा पंजाब में ग्राउंड लेवल पर काम शुरू कर दिया है। बिट्‌टू का राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो गया। बिट्‌टू का कहना है कि पार्टी ने पंजाब की सीनियर लीडरशिप को डबल इंजन की सरकार बनाने का टास्क दिया है। उन्होंने कहा कि यह अन्य पार्टियों की तरह नहीं है। यहां मोदी लीडर हैं और उनकी पूरी टीम काम करती है। सबकी एक ही लाइन होती है। पार्टी का जो आदेश आएगा सभी उसी पर काम करेंगे। मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने अपने भविष्य के इरादे साझा करते हुए कहा, "मैंने और पूरी सीनियर लीडरशिप ने अपनी अटैचियां पैक करके गाड़ियों में रख दी हैं और अब पूरे पंजाब में काम करेंगे।" उन्होंने कहा कि दिल्ली में 17 साल लोकसभा व राज्यसभा में बिताए हैं और अब उनकी इच्छा पंजाब की धरती पर लौटकर राज्य की सेवा करने की है। बिट्टू ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने की इच्छा जताते हुए कहा कि मैं पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर राज्य की सेवा करना चाहता हूं। पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है।"

'पीएम मोदी हमारे लीडर, पार्टी के आदेश पर कर रहे हैं काम'

अपनी इच्छा के साथ ही बिट्टू ने यह साफ किया कि अंतिम फैसला पूरी तरह से हाईकमान का ही होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी हमारे लीडर हैं और पूरी टीम उनके पीछे काम करती है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी ने जो भी ऑर्डर किया है, हम उसी के हिसाब से काम कर रहे हैं। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद बिट्टू के इस बयान को बेहद अहम माना जा रहा है। चूंकि वे पहले लुधियाना से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और इस क्षेत्र में उनका पुराना आधार है, इसलिए राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे लुधियाना की ही किसी सीट से विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी की इच्छा रख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वे पूरी तरह से पार्टी के अनुशासन और आदेश के मुताबिक ही आगे का कदम उठाएंगे। 

Ravneet-Bittu-May-Contest-The-Punjab-Assembly-Elections-Expressed-His-Desire-Saying-I-Will-Work-For-The-People-Of-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं