September 19, 2026 04:06:55
बजट सत्र में बिजली समझौते रद्द न किए तो 16 मार्च को मोती महल की करेंगे बत्ती गुल -भगवंत मान

बजट सत्र में बिजली समझौते रद्द न किए तो 16 मार्च को मोती महल की करेंगे बत्ती गुल -भगवंत मान

आप’ की कोर समिति ने महंगी बिजली पर अपनाया सख्त रुख, दिया अल्टीमेटम

Feb21,2020 | Enews Team | Chandigarh

ई न्यूज़ पंजाब,चंडीगड़ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने पंजाब सरकार को अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया है कि यदि विधान सभा के मौजूदा बजट सत्र के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने निजी थर्मल प्लांटों के साथ पिछली बादल सरकार की ओर से किए गए महंगे और घातक बिजली खरीद समझौते (पीपीएज़) रद्द न किए तो आम आदमी पार्टी 16 मार्च 2020 को मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मोती महल का बिजली कनैक्शन काटेगी। बीते दिन वीरवार देर रात चण्डीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की कोर समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। कोर समिति के चेयरमैन प्रिंसीपल बुद्ध राम और पार्टी प्रधान भगवंत मान के नेतृत्व में हुई इस बैठक में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिन्दर कौर, अमन अरोड़ा, सरबजीत कौर माणूंके, मीत हेयर, रुपिन्दर कौर रूबी, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह, पूर्व संसद मैंबर प्रो. साधु सिंह, डा. बलबीर सिंह, गैरी बडि़ंग, सुखविन्दर सुखी, दलबीर सिंह ढिल्लों, गुरदित्त सिंह सेखों, हरचन्द सिंह बर्सट, बलजिन्दर सिंह चौंदा और मनजीत सिंह सिद्धू मौजूद थे। पार्टी हैडक्वाटर द्वारा जारी प्रैस बयान में भगवंत मान और प्रिंसीपल बुद्ध राम ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने निजी बिजली कंपनियों के साथ बादलों की तरह दलाली निर्धारित कर ली है। इसी लिए 3 साल बीत जाने के बावजूद कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने न तो बिजली कंपनियों का आडिट करवाया न बादलों की तरफ से किए गए महंगे और एक तरफा बिजली खरीद समझौते समीक्षा करवाए गए न ही रद्द किए गए। जबकि 2017 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने मैनीफैस्टो में यह लिखित वायदा किया था कि सरकार बनने के तुरंत बाद नाजायज शर्तों वाले बिजली समझौते समीक्षा किए जाएंगे, रद्द किए जाएंगे और इनका आडिट करवाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सोच लोक हितैषी होती तो वह सरकार बनते ही बिजली माफिया पर नकेल कस देते, परंतु ऐसा न कर कैप्टन अमरिन्दर सिंह बिजली कंपनियों के हक में भुगतने के लिए बादलों से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पास अभी भी मौका है कि वह इस बजट सत्र के दौरान समझौते रद्द कर लोगों को राहत दिलाएं। यदि ऐसा नहीं करते तो आम आदमी पार्टी 16 मार्च को पहले पावर काम के पटियाला स्थित हैडक्वाटर में बिजली समझौतों की कापियां जलाएगी और फिर मोती महल की तरफ कूच कर मोती महल का बिजली कनैक्शन काटेगी। बैठक में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में तीसरी बार शानदार जीत प्राप्त करके बनी आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए बधाई प्रस्ताव पास किया गया।

Bhagwant-Mann-Speak-On-Costly-Electricity



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं