September 19, 2026 03:12:30
जीएसटी को लेकर पंजाब सरकार की बकाया राशि जल्द होगी अदा -गोपाल कृष्ण अग्रवाल

जीएसटी को लेकर पंजाब सरकार की बकाया राशि जल्द होगी अदा -गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Feb22,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। आर्थिक मामलों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा है कि जीएसटी को लेकर पंजाब सरकार की बकाया राशि जल्द ही अदा कर दी जाएगी।  वह बजट को लेकर भाजपा द्वारा देशभर में अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जा रही कार्यशालाओं के तहत लुधियाना के सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि जीएसटी में कुल 14% कंपनसेशन का 8% राज्य को स्टेट जीएसटी के जरिए मिल जाता है। जबकि बकाया 6% राज्य को हर माह देने के लिए इस बजट में सरकार योजना बना रही है। पंजाब की बकाया राशि को लेकर उन्होंने कहा कि यह रकम जल्द आ जा कर दी जाएगी। इससे पहले, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकासोन्मुखी है, जिसके तहत देश को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रबन्ध किए गए हैं। इसी के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी की ओर से वर्कशॉपस का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बजट को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके और वहां मिलने वाले सुझावों को बजट सत्र में शामिल किया जा सके। इस अवसर पर अनिल सरीन, प्रवीण बंसल, जतिंदर मित्तल, सुनील मौदगिल, रजनीश धीमान व अन्य मौजूद थे। https://we.tl/t-p8Nt35obuy

Bjp-National-Spokesman-Gopal-Krishan-Aggarwal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं