September 19, 2026 03:12:11
नहीं खुलेगी टर्म्स, पुराने लिहाज से होंगें सतलुज क्लब इलेक्शन

नहीं खुलेगी टर्म्स, पुराने लिहाज से होंगें सतलुज क्लब इलेक्शन

Feb23,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना सतलुज क्लब में इस बार भी पुराने लिहाज से ही इलेक्शन करवाए जाएंगे। ये बात आज क्लब में रखी गई एनुअल जरनल मीटिंग में क्लब प्रेसिडेंट और डीसी प्रदीप अग्रवाल ने साफ कर दी। मात्र 30 मिनट चली इस एजीएम मीटिंग में किसी खास एजेंडे पर तो चर्चा नही की गई, लेकिन क्लब के कुछ मेंबर्स की और से टर्म्स बढ़ाने को लेटर के जरिये आवेदन किया था, जिस पर प्रदीप अग्रवाल ने साफ कर दिया कि जैसे क्लब में पहले इलेक्शन होते हैं, वैसे ही करवाए जाएं। ये बात कहकर उन्होंने टर्म्स खोलने की लगातार चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। क्लब की आज की मीटिंग 5.30 बजे आरंभ हुई, लेकिन मेंबर्स का कोरम पूरा न होने के कारण इस मीटिंग को आधे घंटे के लिए एडजॉर्न करना पड़ा और आधे घंटे के बाद करीब 170-175 मेंबर्स की मौजूदगी में ये मीटिंग करवाई गई। जिसमें पहले बजट पर चर्चा की गई और बाद में टर्म्स वाले इशू पर हल्की चर्चा के बाद मीटिंग की सम्पन्न कर दिया गया। मीटिंग में जनरल सेक्रेटरी जी एस केरौं, वाईस प्रेसिडेंट डॉ रोहित दत्ता, संजीव ढांडा, राकेश कपूर, टीएस थापर, जतिंदर मरवाहा, सचिन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर संजीव ढांडा ने कहा बहुत ही बेहतर ढंग से ये मीटिंग हुई है, जो आज से पहले कभी नही हुई। हालांकि इस मीटिंग में इलेक्शन की कोई तारीख घोषित नही की गई।

Sutlej-Club-Agm-

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं