September 18, 2026 01:49:48
मनीष तिवारी ने बंगा-श्री आनंदपुर साहिब रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा की

मनीष तिवारी ने बंगा-श्री आनंदपुर साहिब रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा की

Feb26,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, रुपनगर, 26 फरवरी श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने बंगा-श्री आनन्दपुर साहिब रोड को रिपेयर और विकसित करने संबंधी कार्य की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी होला मोहल्ला के त्यौहार के मद्देनजर काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिये, जब राज्यभर से हजारों की संख्या में लोग श्री आनन्दपुर साहिब पहुंचते हैं। इस क्रम में, सांसद ने लोक निर्माण विभाग बी एन्ड आर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके सड़क के कार्य में तेजी लाए जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह श्री आनन्दपुर साहिब को पंजाब के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक है और आगामी होला मोहल्ला के त्यौहार के मद्देनजर इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। तिवारी ने खुलासा किया कि अधिकारियों द्वारा भरोसा दिया गया है कि काम में तेजी लाई जाएगी और समयबद्ध तरीके से पूरे होने तक इसकी रोजाना समीक्षा होगी। गौरतलब है कि सांसद बनने के बाद से तिवारी लगातार इस सड़क को विकसित करने पर जोर देते रहे हैं और उनके प्रयासों के नतीजे सामने आने लगे है।

Manish-Tiwari

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं