अशोक भारती, लुधियाना ओशो मित्रों द्वारा सेठ हॉस्पिटल निकट रोज गार्डन में होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता बाबा मीना शाह, डॉ रविंद्र सेठ ने की। इस अवसर पर बांके बिहारी जी का गुणगान व रासलीला वृंदावन से आए सोनू रसिया रासलीला एंड पार्टी द्वारा बहुत ही सुंदर रास लीला ब भजनों द्वारा होली का उत्सव फूल होली के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्यामा प्यारी मेरे साथ तो फिर डरना किस बात का,, पल्ला फकीर तेरा राधा रानी पीछे हटाया नहीं जाता, होली खेलो मेरे सद्गुरु के साथ इन भजनों पर नृत्य करते हुए वाह ओशो की मस्ती में नृत्य करते हुए महफिल का आनंद लिया। सभी मित्रों ने खुलकर फूल होली मनाई । इस अवसर पर जगजीत सिंह, जगदीश सडाणा, हरबंस सिंह जी अतुल जैन, जगदीप सहगल, सतपाल शर्मा, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र अरोड़ा हरनेक सिंह सिद्धू संजीव कुमार, सर्वजीत गगन कुमार हरप्रीत ने पूर्ण सहयोग दिया। इस उत्सव को सफल बनाने में गुरचरण नारंग व डॉक्टर वनिता सेठ ने पूर्ण सहयोग दिया।
Holi With Osho