न्यूज पंजाब, लुधियाना सीनियर पत्रकार राजेश भाम्बी का अंतिम संस्कार आज मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया गया। भाम्बी को मुखाग्नि उनके बेटे जुबिन की ओर से दी गई और उनकी रसम पगड़ी कल दिन बुधवार को सराभा नगर स्थित नव दुर्गा मंदिर में दोपहर 2 से 3 बजे होगी। राजेश भाम्बी के अंतिम संस्कार में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल और विमल सुम्बली खास तौर पर शामिल शामिल हुए। वहीं अकाली दल से अकाली नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और बिजनेस संस्थाओं से जुड़े लोगों ने राजेश भाम्बी की पत्नी किटी भाम्बी और बेटे जुबिन को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की। अंतिम समय में इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ़ के तौर पर कार्यशील रहे राजेश भांबी, जोकि एक शालीन स्वभाव और अनुभवी पत्रकार के तौर पर जाने जाते थे, के अंतिम संस्कार के अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार और राजसी नेता भी उपस्थित थे। भांबी अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और पुत्र ज़ुबिन को छोड़ गए हैं।श्री ठुकराल ने भांबी के निधन को असहनीय और अकथनीय बताते हुए कहा कि अचानक हुई इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती। बताने योग्य है कि राजेश भांबी ने पंजाब में अपने पत्रकारिता का सफऱ ‘रायटर्ज़’ के साथ शुरू किया था। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ के साथ फोटो पत्रकार के तौर पर भी काम किया। इसके उपरांत ‘द ट्रिब्यून’ के लिए लुधियाना से और ’हिंदुस्तान टाईम्ज़’ के लिए पूरे पंजाब से फोटो पत्रकार के तौर पर सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ के लिए ब्यूरो चीफ़ और ‘पंजाब केसरी’ के लिए पत्रकार के तौर पर भी सेवाएं निभाईं। इस अवसर पर हिंदुस्तान टाइम्स के रेजिडेंट एडिटर रमेश विनायक, किटी ब्रेड से रमेश मागो, कारोबारी नीरज सतीजा, फीको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार, जी एस भोगल, गुरभजन सिंह गिल, सतलुज क्लब के महासचिव जीएस कैरो, राजेश ढांडा, राजू शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज प्रभाकर, युथ अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, दीपक बख्शी, अबू गोगना, पीएसआईडी के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का, पत्रकारों में सीनियर पत्रकार प्रमोद बातिश, अश्विनी जेटली, अर्शदीप समर, यशपाल शर्मा, करण कपूर, पुनीत बावा, योगेश कपूर महेश औल, तरसेम देवगन, मोहित खन्ना, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह काला, विवेक ढल्ल, राजेंद्र अरोड़ा, भरत, अरुण स्वामी व अन्य मौजूद थे।
Rajesh Bhambi Crimination