ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने वीरवार को डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल को मेमोरेंडम दे कर स्कूलों में छुट्टियों की मांग रखी है। डीसी को दिए गए मेमोरेंडम में गोशा ने बताया है कि बच्चे देश का भविष्य है और कोरोना वायरस के बढ़ने के साथ माता पिता को अपने बच्चों की चिंता हो रही है और इसके चलते स्कूलों में अप्रैल तक की छुट्टी घोषित की जानी चाहिए, ताकि बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।
Youth Akali Dal Meet With Dc On Coronavirus Issue