September 18, 2026 04:22:05
लंगर बांटने निकले युथ अकाली नेता गोशा को पुलिस ने रास्ते मे रोका, फिर 2 घंटे थाने में बिठाया

लंगर बांटने निकले युथ अकाली नेता गोशा को पुलिस ने रास्ते मे रोका, फिर 2 घंटे थाने में बिठाया

गोशा बोले नहीं रुकेगी लंगर सेवा, पुलिस एफआईआर को तैयार

Apr1,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पिछले 10 दिनों से जरूरतमंदों को लंगर सेवा के जरिए राशन पहुंचा रहे यूथ अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह गोशा को गिल चौक के पास पुलिस ने रोक लिया और मौके पर गोशा ने पुलिस अफसरों को लंगर बांटने के लिए प्रशासन से मिले पास भी दिखाए लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज करने की बात पुलिस कर्मी उन्हें थाने ले गई और 2 घंटे उन्हें थाने में बिठाए रखा। गोशा ने ये जानकारी प्रेसनोट के जरिये सांझा करते कहा कि इस दौरान पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुलिस की धक्के शाही के जरिए उन्हें लंगर सेवा से रोकना चाहती है लेकिन वह यह लंगर सेवा जारी रखेंगे, चाहे पुलिस उन पर एफ आई आर क्यों ना कर दे। गोशा ने बताया कि वह शहर के विभिन्न हिस्सों में रोजाना 10,000 से अधिक लोगों को लंगर बांट रहे हैं और यही बात कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले दस दिनों से शुरू की जा रही लंगर की सेवा को रोकने की कोशिश है । उन्होंने बताया कि 22 मार्च से उन्होंने पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सेवा शुरू की है। वह अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन दस हजार से अधिक लोगों को लंगर वितरित करते हैं। प्रशासन ने उन्हें डिजिटल पास जारी किया जो 7 अप्रैल तक वैध है। इस पास में उनकी चार कारों के नंबर भी लिखे है । लंगर को वितरित करते समय पुलिस विभाग द्वारा उनके साथ एक पुलिस मुलाज़िम की भी ड्यूटी लगाई गई है। गोशा ने कहा कि जब वह गिल रोड पर लंगर बांटने के रास्ते में थे तो उन्हें पुलिस ने रोका और कार में बैठे डीसीपी से मिलने को कहा। गोशा ने कहा कि उन्होंने डीसीपी से मुलाकात की और उन्हें लंगर बांटने के लिए पास दिखाया, लेकिन अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। डीसीपी ने महिला सब इंस्पेक्टर को पुलिस स्टेशन में ले जाकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। गोशा ने कहा कि उसने वैध पास दिखाया है और बताया कि वह पिछले दस दिनों से लंगर बांट रहे है लेकिन पुलिस ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और दो घंटे के लिए पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा। गोशा ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने सरकार द्वारा लंगर के लिए जारी फंड के दुरुपयोग के बारे में मुद्दा उठाया था और उसके बाद पुलिस ने लंगर बांटने के लिए उसे रोकने की कोशिश की।

Sad Leader Gurdeep Singh Gosha Stop By Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं