September 17, 2026 23:37:06
अगर परिवार नहीं करता अंतिम संस्कार तो हम करेंगे कोरोना मृतक का संस्कार

अगर परिवार नहीं करता अंतिम संस्कार तो हम करेंगे कोरोना मृतक का संस्कार

Apr10,2020 | E News Team | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब लुधियाना। लुधियाना में जहां दो कोरोना पॉजिटिव मृतकों के परिवारों की ओर से दाह संस्कार करने से हाथ खींच लिए गए वहीं अब लुधियाना के ट्रैफिक मार्शल इंचार्ज मनदीप केशव उर्फ गुड्डू ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मृतकों के अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाया है। इस कार्य में उनके साथ 4 मार्शल साथी भी आगे आए है। इस बारे में अधिक जानकारी देते मनदीप केशव ने बताया कि वे अपनी यह प्रपोजल मेयर बलकार सिंह के पास देकर आए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से वायरस से लोगों में डर की स्थिति पैदा हो गई है और यही कारण है कि शहर में दो मृतकों परिवारों ने अपने रिश्तेदार की दाह संस्कार को शव तक लेने से इंकार कर दिया लेकिन अब अगर प्रशासन को उनका सहयोग मिलता है तो ऐसे परिवारों को पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम उनके भाई बनकर साथ रह शव को उठाकर शमशान घाट तक लेकर जाएंगे और दाह संस्कार कार्य पूरा करवाएंगे। पिछले करीब 10 साल से सोशल एक्टिविटी में जुटे ऋषि नगर निवासी मनदीप केशव ने बताया कि इससे पहले वे किसी भी तरह की कुदरती आपदा दौरान बतौर सोशल वर्कर काम करते हुए लोगों का सहयोग देते रहे हैं और पिछले 8 साल से बतौर ट्रैफिक मार्शल ड्यूटी कर कर जनता की सेवा कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि मेयर को दी गई प्रपोजल में भी उन्होंने व उनके साथियों ने साफ किया है कि अगर इस कार्य में अगर हमारी जान भी चली जाती है तो हमें ना तो किसी तरह का क्लेम चाहिए और ना ही हमारे परिवार को कोई नौकरी चाहिए । उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में ऐसी सेवा के लिए किसी ना किसी को आगे आना पड़ेगा औ इसके लिए हम तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू ने भी लोगों की सेवा को रोज सुबह 6:30 बजे घर से निकल कर रात 12:30 बजे तक ड्यूटी दे रहे हैं।

If The Family Does Not Do The Last Rites Then We Will Do It

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं