पंजाब पुलिस की और से लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की सिक्योरिटी वापिस ले ली है। बैंस की और से पटियाला में निहंग सिखों की और से पुलिस पार्टी पर किए गए जानलेवा हमले पर अपनी आपत्तिजनक प्रतिक्रिया जाहिर की थी और इस पर कांग्रेस के विधायकों ने अपना विरोध दर्ज करवाया था। जिसके बाद आज बैंस को दिए गए 4 अंगरक्षक वापिस बुला लिए गए और उन्हें आज पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया था।
Mla Simarjeet Singh Bains Security Withdraw