September 19, 2026 02:27:18
विधायक बैंस कोरोना वायरस के संकट में सिख नौजवानों को पंजाब पुलिस के खिलाफ उकसा कर खेल रहें हैं गंदी

विधायक बैंस कोरोना वायरस के संकट में सिख नौजवानों को पंजाब पुलिस के खिलाफ उकसा कर खेल रहें हैं गंदी राजनिति : अश्वनी शर्मा

Apr15,2020 | Enews Team | Ludhiana

सिमरजीत सिंह बैंस कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे देश वासियों का दुख-दर्द बांटने की बजाए अलगाववादी विचारधारा अपना कर सिख नौजवानों को पंजाब पुलिस के खिलाफ उकसा कर गंदी राजनिति का खेल खेल रहें है। उपरोक्त आरोप जिला कांग्रेस लुधियाना (शहरी) के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बैंस की तरफ से गत दिवस पटियाला स्थित सन्नौर मंडी में पुलिस पर हमला कर ए.एस.आई का हाथ काटने की घटना को पंजाब पुलिस के तश्ददों का निहंगो की तरफ से लिया गया बदला करार देने की निंदा करते हुए लगाए। अश्वनी शर्मा ने बैंस की तरफ से पुलिस के खिलाफ युवा पीढ़ी को उकसाने की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ पंजाब सहित देश की जनता कोरोना वायरस जैसी महामारी से मुक्ति के लिए एकजुट होकर जूझ रही है। पंजाब पुलिस के जवान खुद की जान की परवाह किए बगैर जनसेवा में जुटें हैं। ऐसे में शर्म की बात है कि एक जनप्रतिनिधि (विधायक) पुलिस पर हमला करने वाले आसामाजिक तत्वों के पक्ष में बयान देकर निष्ठा से डयूटी निभा रहे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को गलत व अपराधियों को निर्दोष बताकर उनका सर्मथन कर रहा है। उन्होने बैंस के अलगाववादी नेता सिमरनजीत सिंह मान के साथ पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि बैंस हजारों कुर्बानियां करके हासिल हुई पंजाब की शांति को एक बार फिर से भंग कर पंजाब को आंतकवाद के दौर में धकेलना चाहता है। उन्होने पंजाब विधानसभा के स्पीकर से आग्रह किया कि वह बैंस की विधानसभा सदस्यता रद्द कर उसके खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस का हौंसला बढाएं।

Congress Leader Ashwani Sharma Says



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं