लुधियाना भाजपा की नगर निगम में विपक्ष की नेता सुनीता शर्मा ने कहा की कांग्रेस इस विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस ओच्छी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी कोरोना आपदा को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रख कर हर प्रदेश को हर प्रकार की संभव सहायता देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे । और वही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पक्षपात का रैवया अपना कर प्रदेश की भोली भाली जनता को परेशान कर रही है । विपक्ष की नेता सुनीता शर्मा ने कहा की लुधियाना जैसे महानगर में सरकारी राशन बांटने में कांग्रेस के विधायक व लुधियाना पर्शाशन बुरी तरह से फेल साबित हुयी है ! इस संकट की इस घड़ी में कॉग्रेस सरकार व जिला प्रशासन जरूरतमंदों को सरकारी राशन पहुंचाने का पुख्ता सिस्टम नहीं बन पा रहा है। अब तक कई फॉर्मूले बन चुके हैं, पर फिर भी दिहाड़ीदार-कामगार और मजदूर मजबूर होकर यूपी-बिहार लौट रहे हैं। हैबोवाल लुधियाना से भाजपा के पार्षद पति रोहित सिक्का ने कहा की सरकारी दावे भले ही कुछ हों, हकीकत में सरकारी राशन के वितरण में भेदभाव हो रहा है। जरूरतमंद लोगों को वोटों के चश्मे से देखा जा रहे हैं और गरीब-बेबस परिवार अनाज के लिए तरसते रहे । कांग्रेस के विधायक सिर्फ और सिर्फ अपने चेहतों तक ही राशन पहुंचा रहे है । विपक्षी पार्षदों की कोई बात नहीं सुनी जा रही ! उन्होंने कांग्रेस के विधायक व जिला प्रशासन पर आरोप लगाया की हमारे दफ्तरों का प्रयोग करके हमे बोला जाता है कि आप गरीब लोगो के आधार कार्ड इक्क्ठे करो, मगर जब हम आधार कार्ड लेकर आते है तो उन तक राशन नहीं पहुँचता पर वो लोग हमको बोलते है और हमारे दफ्तरों के चक्कर काटते है और कांग्रेस के विधायक सिर्फ अपने वार्ड प्रधान व मोहल्ला प्रधानों को ही ज्यादा तवज्जो दे रहे है जिससे राशन गरीब लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहा ।
Bjp Allegations On Congress