जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आदेश अनुसार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस सरकार द्वारा 15 दिन पहले से केंद्र सरकार से मिले "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना " के तहत राशन वितरण पंजाब को भेजा गया था जो की 1 करोड़ 42 लाख गरीब लोगों को राशन बाँटने के लिए भेजा था, पर एक महीने से भी ऊपर का समय गुजर जाने के बाद भी कांग्रेस ने राशन को ना बाटने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने आपने अपने घरों में एक दिन का उपवास रखा। इस को लेकर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक भाजपा के कार्यकर्ता अपने 4 साथियों सहित घर में व्रत रख कर जमीन पर बैठे। वहीं लुधियाना में पंजाब भाजपा के पदाधिकारी जिनमें भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष परवीन बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी, सहखजांची रविंद्र अरोड़ा, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन आदि ने भाजपा के जिला अध्यक्ष जतिन्दर मित्तल व जिला सचिव कांतन्दू शर्मा सहित भाजपा के जिला कार्यालय के बाहर (घंटा घर चौक) में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपवास रखा । भाजपा पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि प्रदेश में 1 करोड़ 42 लाख लोगों को इस योजना के तहत राशन सामग्री मुहैया करवाई गई, जो की पंजाब सरकार व जिला प्रशासन उसे बाटने में पूरी तरह से फेल हुई है । उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है और संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह से देश के आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से समय पर उठाए गए कदमों व उपायों के चलते ही देश में कोरोना वायरस पर काफी हद तक काबू पाया जा सका है और इसे लेकर पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर रही है।
Bjp Protest Against Congress