September 17, 2026 23:36:04
कांग्रेसियो ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कोरोना संकट में भेदभाव के चलते पंजाब को राहत पैकेज न देने के केंद

कांग्रेसियो ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कोरोना संकट में भेदभाव के चलते पंजाब को राहत पैकेज न देने के केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

केंद्र सरकार नहीं लौटा रही पंजाब के हिस्से की जीएसटी : अश्वनी शर्मा

May1,2020 | Enews Team | Ludhiana

जिला कांग्रेस ने स्थानीय जालंधर बाईपास चौंक स्थित डा.बी.आर अंबेदकर जी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मोदी सरकार की तरफ से कोरोना संकट से निपटने के राहत लिए जरुरत अनुसार पंजाब सरकार को पैकेज न देने व  पंजाब के हिस्से की बकाया 4 हजार करोड़ से ज्यादा की जी.एस.टी न लौटाने पर विरोध जताया। जिला कांग्रेस लुधियाना (शहरी)के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने स्वास्थय विभाग की तरफ से जारी नियमों के मुताबिक सामाजिक दूरियां बनाकर किए प्रर्दशन किया। अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब में विपक्षी से संबधित कांग्रेस सरकार होने के चलते राहत पैकेज देने में भेदभाव कर रहें हैं। इसके विपरित केंद्र सरकार भाजपा शासित राज्यों को खुले दिल से पैकेज दे रही है। भाजपा की तरफ से राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए रखे जा रहे उपवास को सस्ती शोहरत हासिल करने का हिस्सा बताते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता संकट की घड़ी में राज्य सरकार को कोसने की बजाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाए कि वह पंजाब सरकार को कोरोना संकट से निपटने के लिए आर्थिक पैकेज दे व पंजाब की बकाया जी.एस.टी जल्दी से जल्दी लौटाए। भाजपा की तरफ से पंजाब के 1.42 करोड़ लोगो के लिए केंद्र सरकार की तरफ से तीन माह के लिए भेजी राशन के दावों को भी झूठ का पुलिंदा बताया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा, सोहन सिंह गोगा, पार्षद पति हंसराज, पार्षद दीपा,संजय शर्मा, डा.रेशम सलोह, राज कुमार राजू,रोशन लाल,सोनी कुमार,सोमा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Congress Protest Against Center Govt



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं