एक्साइज डिपार्टमेंट और ठेका लाईसेंसियाें के बीच पालिसी को लेकर विवाद के चलते लुधियाना में आज शहर के किसी भी हिस्से में शराब के ठेके तो नहीं खुले, लेकिन एक ठेके के बाहर शराब की जगह दूध जरुर मिलता दिखाई दिया। असल में शराब के ठेके के बाहर इस दूध का लंगर यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा की ओर से लगाया गया था। इस अवसर पर अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नसीहत देते कहा कि जब तक लॉक डाउन चल रहा है तब तक शराब के ठेके न खोले जाएं और पंजाब के मुख्यमंत्री भी शराब की जगह जरुरत मंद लोगों को दूध का लंगर लगाकर दें।
Milk Langar Outside Wine Shop