September 18, 2026 01:08:28
स्मॉल स्केल इंडस्ट्री शुरु करने को दीवान ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

स्मॉल स्केल इंडस्ट्री शुरु करने को दीवान ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

May10,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 10 मई: पंजाब लाॅर्ज इंडस्ट्रियल डेवल्पमेंट बाेर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के कारण अार्थिक मंदहाली का सामना कर रही स्माॅल स्केल इंडस्ट्री को खोले जाने की मांग की है, जिनकी मदद के बगैर बड़े उद्योगों को चलाना भी मुमकिन नहीं है। सीएम को लिखे पत्र में दीवान ने कहा है कि वह लॉकडाउन के चलते परेशानी का सामना कर रहे स्माॅल स्केल इंडस्ट्री के मालिकों को उनके कारखाने खोलने देने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे छोटे उद्योग बड़ी इंडस्ट्रीज को कच्चा माल मुहैया करवाते हैं और इन्हें खोले बगैर बड़े उद्योग भी सही तरीके से काम नहीं कर सकेंगे। इस क्रम में, आमतौर पर करीब दो मंजिला इन उद्योगों के ऊपर संचालकों के घर होते हैं और नीचे कारखाने। मिक्स्ड यूज्ड लैंड एरिया में स्थित इन उद्योगों से लाखों लोगों की रोजी-रोटी चलती है। खासतौर पर लुधियाना में ये उद्योग विश्व प्रसिद्ध साइकिल और हौजरी एवं टैक्सटाईल उद्योगों की रीढ़ की हड्‌डी हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते पहले से उद्योग मंदी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब के विकास को दोबारा पटरी पर लाने के लिए इन्हें आवश्यक रियायतें देनी चाहिएं, जो बिजली के बिलों में छूट या अन्य तरीकों से हो सकती हैं। वह उम्मीद करते हैं कि आप इस विषय पर जरूर ध्यान देकर इन छोटे उद्योगों व यहां काम करने वाले लाखों लोगों को राहत पहुचाएंगे।

To Start Small Scale Industry Pawan Deewan Write A Letter To Cm

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं