September 18, 2026 04:21:50
सुन्दर शाम अरोड़ा ने सभी मुख्यमंत्रियों को ज़रूरत पडऩे पर पंजाब से वाजिब कीमतों पर पीपीई किटें मंगवा

सुन्दर शाम अरोड़ा ने सभी मुख्यमंत्रियों को ज़रूरत पडऩे पर पंजाब से वाजिब कीमतों पर पीपीई किटें मंगवाने के लिए पत्र लिखा

May21,2020 | Yashpal Sharma | Chandigarh

पंजाब के उद्योगों द्वारा पी.पी.ईज़ (कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण उपकरण) के निर्माण में सफलता से खुश होते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर विनती की है कि वे (सभी मंत्री) अपने-अपने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दें कि जब ज़रूरत हो, हमारी इकाई से वाजिब कीमत और पीपीईज़ ऑर्डर कर सकते हैं। पंजाब में लगभग 56 उत्पादन इकाईयाँ हैं, जिनमें से 54 लुधियाना में स्थित हैं, जिनको सीटरा / डीआरडीओ द्वारा पर्सनल प्रोटैक्टिव उपकरण (पीपीई बॉडी सूट) और कवरेज बनाने के लिए मंज़ूरी और प्रमाणित किया गया है। इसी तरह कपूरथला और मोहाली में स्थित एक-एक यूनिट को भी प्रमाणित किया गया है। अपने पत्र में अरोड़ा ने उल्लेख किया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजऱ स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों को अपेक्षित मात्रा में अच्छी गुणवत्ता के पर्सनल प्रोटैकशन उपकरण (पीपीई) देना ज़रूरी है। मंत्री ने उनको अपने पत्र में बताया कि सरकारी एजेंसियों की ज़रूरतों को पुरा करन के लिए वह वाजिब दरों पर पीपीई किटें / कवरेज सप्लाई करने के लिए सहमत हुए हैं।

Sunder Sham Arora Writes To All State Cm Offers Them To Order Ppes From Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं