पंजाब एकता पार्टी के प्रमुख सुखपाल खैहरा ने राज्य में बिक रही नाजायज शराब को लेकर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत पर बडे़ आरोप लगाए हैं। जालंधर में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों से अवैध कारोबार चल रहा है। खैरा ने कपूरथला के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत पर अवैध शराब के कारोबारियों से संबंध होने के आरोप लगाते हुए उनकी शराब तस्करों के साथ तस्वीरें भी सांझा की। उन्होंने कहा कि खन्ना में कुछ दिन पहले कुलविंदर किदो नाम का शराब तस्कर गिरफ्तार किया था। वह खन्ना में एक डिस्टलरी चला रहा था। उसने कहा कि किदो पर राणा गुरजीत की शह थी और दोनों सांझेदारी में खन्ना में डिस्टलरी चला रहे थे। इस दौरान खैरा ने किदो की राणा गुरजीत के साथ फोटो भी जारी की। खैरा ने कपूरथला के बूटा गाँव में पकड़े गए ड्रग तस्कर ओकार सिंह तारी के भी राणा गुरजीत के संबंध होने का दावा करते हुए कहा कि तारी भी राणा के लिए ही काम करता है। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें साबित करती हैं कि राणा गुरजीत अकेले नहीं हैं। राणा की रेत माफिया के साथ साथ शराब माफिया में बड़ी भूमिका है। खैहरा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में तरनतारन के लोग शराब बनाते रहे हैं। कारखाने में सैनिटाइज़र बनाने की आड़ में शराब बनाई जाती थी और सरेआम कानूनी की धज्जियां उड़ाई गई। उन्होंने कहा कि तालाबंदी के दौरान सैनिटाइज़र बनाने की आड़ में अवैध शराब का कारोबार शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि जो कपूरथला के लखन के पडां गाँव में भलवान अरविंदर जीत सिंह का कत्ल भी शराब तस्करी से जुड़ा हुआ है। खैहरा ने आरोप लगाया कि हत्यारा एएसआई परमजीत सिंह भी राणा के आदमी हैं। उन्होंने कहा कि अरविंदर जीत सिंह भी पाडा गांव में शराब बेचने के खिलाफ था और राणा के लिए काम करने वाले एएसआई परमजीत सिंह ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, क्यों कि परमजीत सिंह खुद राणा की शराब बेचता था। खैहरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूरे मामले की सीबीआई से गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है और कहा कि अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं सुलझाया गया तो इस मामले को भी रेत माफिया की तरह उठाया जाएगा ।
Deep Links Of Tainted Mla Rana Gurjit With Kulwinder Kaddo Liquor Mafia