September 19, 2026 03:17:34
छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का 74 साल में निधन

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का 74 साल में निधन

May29,2020 | Enews Team | Ludhiana

छत्तीसगढ़ के सबसे पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आज निधन हो गया। वह 74 साल के थे। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अजीत जोगी का अंतिम संस्कार शनिवार को गौरेला में किया जाएगा। अस्पताल के मुताबिक, 29 मई शुक्रवार को दोपहर 3.30 मिनट पर अजीत जोगी ने आखिरी सांस ली। पहले कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में दोपहर 1.30 बजे उन्हें दोबारा कार्डियक अरेस्ट आया था। अमित जोगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया।केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है।माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया। छत्तीसगढ़ के मौजूदा सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके जोगी की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है, छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट करके जोगी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, "आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के देहांत से हृदय को गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।"

Ajit Jogi Death News

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं