September 19, 2026 04:09:05
विश्व हिन्दू परिषद् लुधियाना ने अनुष्का शर्मा और पाताल लोक की टीम पर एफआरआई दर्ज करने की मांग की

विश्व हिन्दू परिषद् लुधियाना ने अनुष्का शर्मा और पाताल लोक की टीम पर एफआरआई दर्ज करने की मांग की

सीपी राकेश अग्रवाल को दी शिकायत

May29,2020 | Enews Team | Ludhiana

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व पाताल लोक टीम के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् लुधियाना की तरफ से एक डेलीगेशन सीपी राकेश अग्रवाल से मिला। जिसकी अगुवाई ज़िला मंत्री अमन कलसी और पाली सहजपाल ने की । इस अवसर पर उन्हें एक मांगपत्र दिया जिसमें अनुष्का शर्मा व उसकी टीम पर 9 एपिसोड वाली वेब सीरीज पाताल लोक के माध्य्म से हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत करते हुए मामला दर्ज करने की मांग की गई और जल्द से जल्द एफ आर आई दर्ज करने की मांग की गई ।ज़िला मंत्री अमन कलसी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् सनातन धर्म का अपमान बिल्कुल नहीं सहेगा । देश में जो धर्म विरोधी ताकते धर्म को बदनाम करने की साजिश में लगी हुई है उन्हें कड़ा सबक सिखाया जाएगा । लंबे समय से तथाकथित विचारधारा के लोग भारतीय संस्कृति को लगातार बदनाम करने की साज़िश कर रहे है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पाताल लोक वेब सीरीज में गुंडों द्वारा चित्रकूट से आ कर जय श्री राम बोल कर मारपीट करते दिखाया गया है । सावित्री माता का अपमान किया गया है । पाली सहजपाल ने कहा हिन्दुओं की भावनाओं को ही हमेशा आहत किया जाता है । कोई भी उठ कर ऐसी साजिश के तहत सनातन धर्म का अपमान करने का अपराध बिना किसी डर के करता है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता । इस अवसर पर बजरंग दल संयोजक अमरीश मित्तल, जिला मंत्री पाली सहजपाल, सेवा प्रमुख देवनाथ, चेतन मल्होत्रा विभाग संयोजक, सह मंत्री अमित गुप्ता, सह संयोजक समर सिंह राठौर, सूरज मोदगिल, निखिल कनोजिया, अश्वनी हिन्दू धर्म रक्षक, उमेश ठाकुर, मनोज उपस्थिति रहे ।

Vhp Demands Fir On Anushka Sharma

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं