September 18, 2026 01:07:50
अमरपुरा में राशन वितरण को लेकर कांग्रेसी नेता पर मारपीट का आरोप, वीडियो भी वॉयरल, पुलिस पर लगे गलत ए

अमरपुरा में राशन वितरण को लेकर कांग्रेसी नेता पर मारपीट का आरोप, वीडियो भी वॉयरल, पुलिस पर लगे गलत एफआईआर दर्ज करने के आरोप

मामला बना भाजपा वर्सस कांग्रेस

May31,2020 | Enews Team | Ludhiana

सेंट्रल विधानसभा में एक बार फिर से राजनीतिक उबाल आता दिखाई देने लगा है। लुधियाना के अमरपुरा क्षेत्र में पड़ते सैंसी मोहल्ला के रहने वाले लोगों ने लॉकडाउन में राशन वितरण के दौरान क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिह नीटू की शह पर क्षेत्र के एक कांग्रेसी नेता द्वारा उनसे मारपीट करने और पुलिस की तरफ से उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर मारपीट की कुछ वीडियो भी सामने आएं है, मगर कांग्रेसी पार्षद नीटू ने इन वीडियो में उनकी शमूलियत को सिरे से खारिज किया है। पीड़ित परिवार की ओर से अन्य रिश्तेदारों के साथ थाना डिविजन नंबर 2 के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह राशन लेने के लिए वे मोहल्ला प्रधान लक्ष्मण दास के पास गए थे। जिसने राशन देने की बजाय उनके साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की और जब उन्होंने विरोध जताया तो पार्षद नीटू ने भी आरोपी का साथ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी आरोपियों का साथ दे रही है व पार्षद के इशारे पर उल्टा उनके पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का केस दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने घटना को लेकर कईं वीडियो भी सामने रखे, जिसमें पार्षद पर भी आरोप लगाए गए हैं। जिस लिहाज से इस मामले में स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ रहा है, उससे अब ये मामाला भाजपा वर्सस कांग्रेस होता दिखाई दे रहा है। उधर, मामले में भाजपा नेता व सेंट्रल विधानसभा से भाजपा इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी ने आरोप लगाया कि पार्षद पर पहले भी कई आरोप लगे हैं जो एक बार फिर से गुंडागर्दी कर रहा हैं। लेकिन भाजपा यह सहन नहीं करेगी और मामले को उच्च स्तर पर लेकर जाएगी। वहीं पर, पार्षद गुरदीप नीटू ने उन पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित परिवार द्वारा कथित तौर पर क्षेत्र में अवैध काम किए जाते हैं। जिसका वह हमेशा से विरोध करते रहे हैं। लॉकडाउन के चलते इनका लक्ष्मण दास, जो कांग्रेसी नेता है, के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने परिवार को समझौते का वक्त दिया था। लेकिन इन्होंने समझौता नहीं किया। जबकि केस पुलिस द्वारा अपनी तरफ से तहकीकात करने के बाद दर्ज किया गया है। जबकि उनकी वायरल वीडियो को भी पार्षद ने सिरे से खारिज किया। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि तहकीकात करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Congress Leader Accused Of Assault On Ration Distribution In Amarpura Video Also Viral



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं