September 18, 2026 04:23:22
बराड़ बीज स्टोर के मालिक हरविंदर काका काे भेजा गया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

बराड़ बीज स्टोर के मालिक हरविंदर काका काे भेजा गया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Jun1,2020 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना बीज घोटाले मामले के बीच लुधियाना के मशहूर बीज विक्रेता बराड़ बीज स्टोर के मालिक हरविंदर सिंह काका को आज लुधियाना जिला अदालत की तरफ से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की तरफ से हरविंदर सिंह का 7 दिन का रिमांड मांगा गया था, पर पुलिस को अदालत की तरफ से 2 दिन का रिमांड ही दिया गया है। अब आगामी पेशी बुधवार को होगी। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उसकी गिरफ्तारी लुधियाना पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की ओर से की गई थी और थाना डिवीजन नंबर पांच में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गौर हो कि ये पूरा मामला अब राजनीतिक रंगत पकड़ता जा रहा है और पंजाब के जेल व सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा के इस बीज घोटाले के साथ संबंध होने का मुद्दा अकाली दल की ओर से जोरशोर से उठाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए वकील ललित मोहन ने बताया कि लुधियाना जिला अदालत की तरफ से बराड़ बीज स्टोर के मालिक हरविंदर सिंह का पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था पर पुलिस को 2 दिन का ही रिमांड मिला है

Brar Seed Store Owner Harvinder Kaka Sent On Two Days Police Remand

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं