September 18, 2026 01:08:23
केंद्र ने कैप्टन के प्रस्ताव को दी मंजूरी- पंजाब के हिस्से में दिल्ली -अमृतसर -कटरा एक्सप्रैस वे होग

केंद्र ने कैप्टन के प्रस्ताव को दी मंजूरी- पंजाब के हिस्से में दिल्ली -अमृतसर -कटरा एक्सप्रैस वे होगा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में तबदील

Jun2,2020 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़, 2 जून: पंजाब सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुये केंद्र सरकार ने दिल्ली -अमृतसर -कटरा ऐकसप्रैस वे के पंजाब के बीच वाले हिस्से को नकोदर के साथ संपर्क मुहैया करवा कर ग्रीनफील्ड प्रोजैक्ट में तबदील करने की सहमति दे दी है जो आगे पाँच ऐतिहासिक कस्बों सुल्तानपुर लोधी, गोइन्दवाल साहिब, खडूर साहिब और तरन तारन से होता हुआ अमृतसर तक जायेगा। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज बाद दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ इस संबंधी जानकारी साझा की। स्थानीय नागरिकों और उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस प्रोजैक्ट को धार्मिक महत्ता वाले शहरों सुल्तानपुर लोधी, गोइन्दवाल साहिब, तरन तारन को जोडऩे में नाकाम रहने पर चिंताएं ज़ाहिर की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष यह मसला उठाया था। इसी तरह नेशनल हाईवेय अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्राथमिक प्रस्ताव के मुताबिक करतारपुर से अमृतसर तक मौजूदा जी.टी. रोड को ब्राऊनफील्ड प्रोजैक्ट के तौर पर चौड़ा करना था जो महँगा साबित हो रहा था क्योंकि इससे ज़मीन अधिग्रहण करने के लिए बड़े स्तर पर निर्माण गिराने पड़ेंगें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श और प्रस्ताव के सभी पहलूओं को जाँचने के बाद एन.एच.ए.आई. ने दिल्ली -अमृतसर -कटरा के पहले पड़ाव की दिल्ली -गुरदासपुर सैक्शन (जो खनौरी के पास से राज्य में प्रवेश करता है और खनौरी, पातड़ां, भवानीगढ़, लुधियाना, नकोदर, जालंधर, करतारपुर, कादियाँ और गुरदासपुर में से गुजऱता है) को ग्रीनफील्ड प्रोजैक्ट के तौर पर सीध (अलाईनमैंट) करने की मंजूरी दे दी है और इसके अलावा करतारपुर (प्रस्तावित जालंधर -अमृतसर मार्ग एन.एच. -3के जंक्कशन) से अमृतसर बाइपास को छह मार्गी के तौर पर ब्राऊनफील्ड प्रोजैक्ट के तौर पर विकास किया जाना शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार नयी ग्रीनफील्ड सीध(अलाइनमेंट) के लिए ज़मीन प्राप्ति की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ केंद्रीय मंत्री गडकरी की तरफ से सुझाव अनुसार एन.एच.ए.आई. और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच जल्द मीटिंग पर सहमति अभिव्यक्त की गई है। विस्तार में जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनफील्ड सीध (अलाईनमैंट) के कारण अमृतसर ऐक्सप्रैस हाईवे के साथ सीधा जुड़ेगा जो जालंधर -नकोदर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गाँव कंग साहबू से शुरू होकर सुल्तानपुर लोधी, गोइन्दवाल साहिब, खडूर साहिब,तरन तारन और अमृतसर को जोड़ेगा और अमृतसर -डेरा बाबा नानक रोड के नज़दीक राजासांसी एयरपोर्ट में मिल जायेगा। करीब 100 किलोमीटर को कवर करती यह सीध(अलाईनमैंट) पाँच सिख गुरू साहिबान की तरफ से स्थापित किये पाँच धार्मिक कस्बों सुल्तानपुर लोधी (श्री गुरु नानक देव जी), गोइन्दवाल साहिब (श्री गुरू अमरदास जी), खडूर साहिब (श्री गुरू अंगद देव जी), तरनतारन (श्री गुरू अर्जुन देव जी) और अमृतसर (श्री गुरू राम दास जी) को आपस में जोड़ेगी। यह एक्सप्रैस वे प्रोजैक्ट राष्ट्रीय मार्ग अथॉरिटी की तरफ से फीडबैक इन्फ्रा के सहयोग से सम्पूर्ण किया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा की सरकार की तरफ से मंज़ूर की गई प्राथमिक सीध (अलाईनमैंट) अनुकूल नहीं थी क्योंकि इससे रूट ज़्यादा लम्बा बनता था जो टोल सडक़ के निर्माण के लिए व्यावहारिक नहीं था। राष्ट्रीय मार्ग अथॉरिटी के प्रस्ताव अनुसार फिर तैयार की सीध(अलाईनमैंट) खनौरी -मलेरकोटला -लुधियाना -नोकदर -करतारपुर -कादियाँ -गुरदासपुर -पठानकोट क्षेत्रों तक फैली है जो अब ब्राउनफील्ड से ग्रीनफील्ड़ में तबदील होगी।

Delhi Amritsar Katra Express Way To Be Transformed Into Greenfield Project In Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं