चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद देश में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है एनएसयूआई लुधियाना ने अध्यक्ष अवि मल्हौत्रा की अध्यक्षता में चीनी सैनिकों की ओर से किए हमले के विरोध में चीन का झंडा व प्रधानमंत्री मोदी का पूतला फूंका। इस अवसर पर एनएसयूआई पंजाब के सचिव हैप्पी लाली,जगजोत भी उपस्थित थे । एनएसयूआई लुधियाना के अध्यक्ष अवि वर्मा ने कहा कि गलवान घाटी चीन ने सोची समझी साजिश के तहत यह दुस्साहस किया है । देश की मोदी सरकरा चुप्पी तोडक़र चीन के हर दुस्साहस का जवाब दे और शहीदों के बलिदान व्यर्थ ना जाने दे । उन्होने केन्द्र सरकार से मांग की है कि चीनी कम्पनियों को भारत मे टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाय, चीनी सामानों पर रोक लगाया जाए व किसी भी प्रकार से चीनी सामानों को भारत मे आने से रोका जाए। इसके साथ ही अवि वर्मा ने लोगों से भी चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की है। रोष प्रदर्शन में संदीप लुधियाना,सबेर सिंह,केश्व सूर,हैरी विरदी,अतुल ठाकुर,सिमन सोधी,बस्सी ढोलेवाल,मनी बैंस,जसविन्द्र चाने व अन्य भी उपस्थित थे ।
Nsui Burnt Chinese Flag And Effigy Of Prime Minister Modi In Protest Against Attack By Chinese Soldiers