September 18, 2026 01:50:10
जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ में जन-जन तक पहुचाए

जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ में जन-जन तक पहुचाएंगे --पुष्पेंद्र सिंगल

Jun20,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आदेशा अनुसार लुधियाना भाजपा ने भाजपा पंजाब के पदाधिकारी जो लुधियाना में है जिसमे भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष परवीन बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी, सह खजांची रविंद्र अरोड़ा, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने " जनसंपर्क अभियान " की शुरुआत करने के लिए पैंपलेट जारी किए गए । आज मोदी 2.0 के एक साल पूरे होने के साथ मोदी सरकार के 6 साल पूरे हो गए ! इन 6 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे कई निर्णय लिए जिसने देश की छवि ही बदलकर रख दी ! स्वच्छ भारत से लेकर स्वस्थ भारत तक और कश्मीर क्रांति से लेकर नागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने हर बूथ पर 2 कार्यकर्ताओ की एक टीम बना कर लुधियाना के प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचायेंगे। इसके बाद ये टीमें लुधियाना के प्रत्येक बूथ तक जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, नागरिकता संशोधन कानून, आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक का खेल खत्म,आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, देश में स्वच्छता की अलख जगाई ,करतारपुर कोरोडोर का निर्माण,आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि सबका साथ, सबका विकास- मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा भारत का प्रचार करेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा की पिछले कार्यकाल में जहां सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई. वहीं हमने वन रैंक वन पेंशन, डिजिटल इंडिया,उज्जवला योजना,जन-धन योजना,मुद्रा योजना,वन नेशन वन टैक्स- जीएसटी, किसानों की एमएसपी की बरसों पुरानी मांगों को भी पूरा करने का काम किया। पहला कार्यकाल अनेकों आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहा । इस मौके पर जिला महासचिव सुनील मौदगिल,सतपाल सग्गड़,सचिव कांटेंदु शर्मा,संजय गोसाई,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा,पंजाब भाजुमों के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, मीडिया प्रमुख नीरज वर्मा,डॉक्टर सतीश कुमार,नवल जैन,अभिषेक सिंगल,अजय गुप्ता आदि मौजूद थे ।

Bjp Start Public Relations Campaign



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं