विश्व में फैली कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी में लॉकडाऊन के पहले दिन से ही पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर राशन बांटा गया। जोकि बहुत ही सहानीय कार्य है। गुरदेव शर्मा देबी की ओर से किए गए कार्य को देखते हुए पंजाब जिम वैल्फेयर एसोसिएशन एंड टीम के प्रधान जाैली सिंह की अगुवाई में उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें ‘कोरोना वरियर्स’ अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरदेव शर्मा देबी ने जाैली सिंह व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां मैं पार्टी की मजबूती कि लिए दिन-रात करता हूं, वहीं इस लॉकडाऊन में जरूतरमंदों की सेवा करके मन को सकून मिला है। इस अवसर पर लोकेश दत्त, रमनदीप बावा, संदीप सिंह, नरिन्द्र सिंह, मनप्रीत राजा, विशाल, सन्नी, सन्नी रौकी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
Gurdev Sharma Debi Awarded By Corona Warriors Award