September 19, 2026 04:30:37
अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए मंत्रीमंडल ने इंतकाल फीस 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए की

अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए मंत्रीमंडल ने इंतकाल फीस 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए की

मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व विभाग को इंतकाल के बकाए मामले निपटाने के लिए मुहिम चलाने के आदेश

Jul8,2020 | Enews Team | Ludhiana

राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाने की कोशिश के तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज इंतकाल फीस 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस फ़ैसले से राज्य के खज़ाने को लगभग 10 करोड़ रुपए की राजस्व सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को ज़मीन के मालिकों के हित में सभी बकाया इंतकाल निपटाने के लिए विशेष मुहिम भी चलाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को इंतकाल फीस वसूलने और ज़मीन की रजिस्ट्री के मौके पर इंतकाल के लिए दस्तावेज़ों को जल्दी मुकम्मल करने पर विचारने के हुक्म दिए, जिससे इस सम्बन्ध में अनावश्यक देरी को रोका जा सके। कुछ मंत्रियों ने मीटिंग के दौरान यह मुद्दा उठाया गया कि अनेकों इंतकाल सालों से बकाया हैं, तो मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त (राजस्व) को यह मामला विचारने और ज़रुरी कदम उठाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक सरकार द्वारा तय की गई फीस आज के मुद्रा प्रसार के माहौल में राजस्व संग्रह के लिए बहुत कम है। यह फीस पिछली बार अक्तूबर, 2012 में बढ़ाई गई थी, जो 150 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के खज़ाने पर खर्चों का बोझ बढऩे के कारण राज्य सरकार ने आठ सालों के लंबे समय के बाद इंतकाल फीस बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट मंज़ूर इस दौरान मंत्रीमंडल ने गृह मामलों और न्याय विभाग की साल 2015 की सालाना प्रशासनिक रिपोर्ट को भी मंज़ूरी दे दी है।

Mutation Fee Hiked For Additional Revenue By Punjab Cabinet

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं