September 18, 2026 02:34:31
भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी कोरोना वायरस से संक्रमित

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी कोरोना वायरस से संक्रमित

Jul19,2020 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष व सेंट्रल विधान सभा सभा के इंचार्ज गुरुदेव शर्मा देबी भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। इसकी पुष्टि उनके पारिवारिक सदस्य की ओर से कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक गुरुदेव शर्मा देबी का स्वास्थ्य पिछले करीब 1 सप्ताह से ठीक नहीं चल रहा था और वे अपने घर पर ही एकांतवास पर थे। कल शाम उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की चर्चाएं शहर में शुरू हो गई थी। गौर हो कि लॉक डाउन के दौरान भी गुरुदेव शर्मा देबी सेंट्रल विधानसभा में जरूरतमंद लोगों की जरूरतें पूरा करने को करीब 2 महीने लगातार लंगर और राशन की सेवा में जुटे रहे थे। इसमें बड़ी बात यह भी है कि उन्होंने यह लंगर और राशन की सेवा जिला प्रशासन के सहयोग लिए बिना अपनी जेब से खर्च उठा की थी। इसके साथ-साथ उन्होंने केंद्र से आने वाले राशन उनके विधानसभा में लोगों तक ना पहुंचने और इस में पिक एंड चूज़ किए जाने पर भी धड़ल्ले से आवाज उठाई थी। इस मुद्दे पर वे स्थानीय लोगों के साथ जा खड़े हुए थे और उन्हें राशन मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन तक भी अपनी आवाज पहुंचाई थी । देबी को कोरोनावायरस होने से भाजपा जिले में भी हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। जिले की ओर से ये पता किया जा रहा है कि देबी ने पिछले दिनों अपने विधानसभा में कोई मीटिंग तो नही रखी थी। इस मामले में जब भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल से बात की गई तो उन्होंने साफ किया कि बीते दिनों में जिले की ओर से ऐसी कोई मीटिंग नहीं की गई जिसमें गुरुदेव शर्मा देबी शामिल हुए हो । उन्होंने बताया कि देबी की ओर से अपनी विधानसभा में कोई मीटिंग की गई हो, इसके बारे में पता किया जा रहा है। वही गुरुदेव शर्मा देबी के बेटे सागर शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित से संक्रमित हैं, लेकिन भगवान की कृपा से वे जल्द ठीक हो जाएंगे और दोबारा से पब्लिक के बीच सेवा में जुट जाएंगे।

Bjp Leader Gurdev Sharma Debi Sample Corona Positive

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं