September 18, 2026 04:25:13
कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए भाजपा लुधियाना के 31 जुलाई तक सभी कार्यक्रम स्थगित

कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए भाजपा लुधियाना के 31 जुलाई तक सभी कार्यक्रम स्थगित

Jul19,2020 | Enews Team | Ludhiana

कोरोना महामारी की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आदेशानुसार लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भी पार्टी के सभी कार्यक्रम 31 जुलाई तक स्थगित कर दिए गए हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। प्रदेश में सभी राजनीतिक कार्यक्रम 31 जुलाई तक स्थागित किये गए है। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस बारे में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए 31 जुलाई तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। गौर हो कि भाजपा के स्टेट कैशियर गुरदेव शर्मा का भी टेस्ट कोरोना पाजिटिव आया है और उन्हें भी इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा हों या होने का अंदेशा होगा वह सभी स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन संगठनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार, केंद्र के स्वास्थ्य विभाग तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों की खुद भी पालना करें तथा औरों को भी इस बारे में जागरूक करें।

In View Of The Outbreak Of Corona Epidemic Bjp Ludhiana Postponed All Programs Till 31 July

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं