कोविड -19 महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति के मद्देनजऱ खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग ने समूह चावल मिल्लरों से अपील की है कि वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित किसी भी काम के लिए किसी जि़ला और फील्ड कार्यालय आने की असुविधा न करें। विभाग ने चावल मिलों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://anaajkharid.in पोर्टल पर विस्तृत प्रबंध किये हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये खाद्य और सिविल सप्लाईज़ मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए विभाग ने https://anaajkharid.in पोर्टल पर चावल मिलों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रबंध किये हैं। उन्होंने कहा कि मिल्लरों को नयी राइस मिल की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मौजूदा राइस मिल का सामथ्र्य बढ़ाने, राइस मिल की हिस्सेदारी /संगठन की तबदीली के मामले में डी नोवो रजिस्ट्रेशन, लीज़ राइस मिल्लज़ की रजिस्ट्रेशन., सी.एम.आर. सिक्यूरिटी जमा करवाने, लेवी सिक्यूरिटी जमा कराने, रिलीज ऑर्डर जारी करने के लिए आवेदन-पत्र और ना-वापसीयोग्य आर.ओ. फीस जमा करवाने और अन्य काम करवाने के लिए किसी भी क्षेत्र या जि़ला कार्यालय आने की ज़रूरत नहीं।आशु ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी मिलें पहले ही विभाग के पास रजिस्टरड हैं, वह अपने आप ही पोर्टल पर प्रदर्शित होंगी। उनको सम्बन्धित डीएफएससीएस की तरफ से अपनी लॉग-इन-आई.डी दी गई है और उनके जीपीएस कोआर्डीनेट सम्बन्धित डीएफएससी कार्यालय की तरफ से पोर्टल पर अपलोड किये जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि विभाग की तरफ से पोर्टल सम्बन्धी सवालों के हल के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है और मिल्लर ई-मेल आईडी anaajkharidpb@gmail.com और किसी भी कामकाजी के दिन मोबाइल नंबर- 7743011156, 7743011157 या 7743011154 पर प्रात:काल 9 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
Rice Millers Need Not Visit District Or Field Food Supply Office For Online Registration