अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की खुशी में आज पूरे शहर में जहां भंगडे़ व लडडू बांट कर खुशी मनाई गई, वहीं देर शाम भाजपा नेताओं ने अपने घरों में दीये व मोमबतियां जलाकर इसका स्वागत कियाा। ऐसी ही एक फोटो भाजपा इंडस्ट्री सैल के प्रदेश प्रधान व कारोबारी राकेश कपूर ने अपने परिवार के साथ शेयर की है। इस फोटो में राकेश कपूर के साथ उनके पत्नी व बेटा हाथों में दीया लिए हुए हैं। इस बारे में राकेश कपूर ने कहा कि पूरे भारत में ही नहीं ब्लकि पूरे विश्व में जहां कहीं भी भारतीय बसे हुए हैं, वहां पर आज राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की खुशी अपने अपने अंदाज में मनाई जा रही है। कपूर ने कहा कि कई दशकों के बाद आज ये मौका आया है, जिसने 135 करोड़ भारतीयों के सपने को साकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हर शहर में भाजपा वर्कर व आम पब्लिक डोल की थाप पर भंगड़ा डाल व लड्डू बांट कर अपने खुशी को जाहिर कर रही है।
Bjp Leader Rakesh Kapoor Celebrates Sri Ram Temple Construction Foundation By Lighting Lamps With Family