September 19, 2026 02:06:04
अटल जी थे देश के सर्वमान्य नेता --पुष्पेन्द्र सिंगल

अटल जी थे देश के सर्वमान्य नेता --पुष्पेन्द्र सिंगल

Aug16,2020 | Enews Team | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल की अध्यक्ष्ता में जिला भाजपा कार्यालय में भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि पर लुधियाना व पंजाब भाजपा के कई बड़े नेताओ ने आज उन्हें श्रद्धांजलि दी I इस मौके पर पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,सह कोषाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा,भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल विशेष रूप से शामिल हुए I भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेन्द्र सिंगल ने कहा की अटल जी भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्टतम परंपराओं के प्रेरणा पुंज थे, लोकतंत्र की सात्विक मर्यादाओं के मूर्तरूप थे। देश अपने मानवतावादी युगदृष्टा नेता, सहृदय और ओजस्वी शब्दशिल्पी को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता रहेगा। भाजपा जिला प्रधान सिंगल ने कहा की स्वर्णिम चतुर्भुज और ग्राम सड़क योजना अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक थी। उन्होंने ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को पक्की सड़को के जरिए शहरों से जोड़ा और देश के आर्थिक विकास का एक सफल मॉडल दिया। उन्होंने कहा की पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था. वो पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी.1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी ! 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया I भाजपा नेताओ ने कहा देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा ! वाजपेयी भारत के उन प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने न केवल देश को प्रशासन और रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया, बल्कि आर्थिक विकास के स्तर पर भी दुनिया में पैर जमाने में मदद की। भाजपा नेताओ ने कहा की अटल जी ने लोकसभा में खुलकर बात रखते थे ,अपने भाषण से सभी को हिलाकर रख दिया। जिसके बाद विरोधियों ने कभी उन पर ऐसा आरोप नहीं लगाया। इस मौके पर भाजपा पंजाब के उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल, सीनियर नेता रमेश शर्मा,अशोक लूमबा, भाजपा उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल,महामंत्री सुनील मौदगिल,जिला सचिव कांटेंदु शर्मा,संजय गोसाई,यशपाल जनोत्रा,सुखजीव बेदी,संजीव धीमान,पंकज जैन,अश्वनी बहल,युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,पूर्व पार्षद इन्द्र अग्रवाल,नीरज वर्मा, डा.सतीश कुमार,अंकित बतरा,कुलविंदर सिंह बिरदी,दविंदर सिंह,कुशाग्र कश्यप मौजूद थे I

Bjp Meeting



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं