September 19, 2026 02:06:03
मुख्यमंत्री द्वारा विवाह और भोग समागमों को छोड़कर पाँच से अधिक व्यक्तियों वाली सभाओं पर रोक लगाने के

मुख्यमंत्री द्वारा विवाह और भोग समागमों को छोड़कर पाँच से अधिक व्यक्तियों वाली सभाओं पर रोक लगाने के लिए राज्य में धारा 144 लागू करने के हुक्म

कोविड को रोकने की खातिर यदि जरूरत पड़ी तो 31 अगस्त के बाद और कड़े कदम उठाए जाने की चेतावनी

Aug21,2020 | Enews Team | Chandigarh

राज्य में अगस्त 31 तक नई लॉकडाउन पाबंदियों के ऐलान के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शुक्रवार को विवाह और भोग समागमों के अलावा पाँच से अधिक व्यक्तियों की सम्मिलन वाली सभी सभाओं पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू करने के हुक्म दिए गए हैं और ऐसे जलसे करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। यह स्पष्ट करते हुए कि वह लोगों की जान बचाने के लिए कोई भी कड़े कदम उठाने से नहीं कतराएंगे मुख्यमंत्री द्वारा चेतावनी दी गई कि पंजाब के लोगों की जान बचाने और कोविड की रोकथाम के लिए यदि जरूरत पड़ी तो 31 अगस्त के बाद और कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनैतिक पार्टियों को धरनों समेत सभी सभाओं से बचने के लिए अपील की। ऐसे मामले में मुकम्मल सख्ती की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 144 के किसी भी उल्लंघन के मामले में ऐसे जलसे के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया जायेगा, जिनके द्वारा जलसा करके या मास्क के बिना जलसे की आज्ञा देकर लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा सभी धार्मिक और सामाजिक नेताओं को भी अपील की गई कि वह पंजाब, जहाँ कोविड मामलों में विस्तार हो रहा है, के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने अनुयाईयों को धारा 144 का उल्लंघन न करने और लागू किये गए सुरक्षा उपायों /पाबंदियों का पालन करने के लिए कहें। उन्होंने पुलिस को विवाह और भोग समागमों के दौरान सामाजिक दूरी और व्यक्तियों की तय संख्या को लागू करने को यकीनी बनाने के लिए निर्देश भी दिए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बताया कि राज्य में कोविड मामलों की संख्या 37,824 तक पहुंच गई है, जो कि टेस्टिंग में की गई वृद्धि से सामने आई है। उन्होंने आगे बताया कि बीते कल किये गए 20,290 नमूनों के टैस्ट में से 1741 पॉजिटिव केस सामने आए और पॉजिटिव दर 8.5 फीसदी है। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों दौरान औसतन रोजाना वृद्धि 1400 से और ज्यादा है और बीते कल 37 व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे कोविड के साथ हुई मौतों की संख्या 957 और मौत दर 2.5 फीसदी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल तक 349 मरीज ऑक्सीजन और 39 वैंटीलेटरों पर हैं जोकि चिंता का कारण हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले हफ्ते और ज्यादा मामले लुधियाना, पटियाला, जालंधर, मोहाली और बठिंडा से रिपोर्ट हुए हैं। आज अपने फेसबुक लाइव प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि आंकड़े निराशाजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोग जरुरी सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करेंगे तो स्थिति और बदतर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदकिस्मती से लोग इसको हल्के में ले रहे हैं जिस कारण सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं जिनमें से कुछ बीते कल घोषित किए गए हैं।उन्होंने साथ ही कहा कि मास्क न पहनने के कारण रोजाना के आधार पर 3000 से 6000 लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। यहाँ यह जिक्रयोग्य है कि गुरूवार को मुख्यमंत्री द्वारा सभी शहरों/कस्बों में हफ्ते के आखिरी दिन लॉकडाउन और रोजाना शाम 7 बजे से प्रातःकाल 5 बजे तक रात का कर्फ्यू, राज्य के बड़े पाँच शहरों (लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और मोहाली) में गैर-जरूरी सामान की 50 फीसदी दुकानें रोजमर्रा के आधार पर बंद रखने, सभी सरकारी और प्राईवेट दफ्तरों का काम 50 प्रतिशत अमले के साथ चलाने, निजी कारें तीन व्यक्तियों से अधिक के साथ न चलाने और बसें और निजी यातायात वाले वाहन 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने सहित अलग-अलग लॉकडाउन पाबंदियाँ फिर से लागू करने के हुक्म गुरूवार को दिए गए थे।

Punjab Cm Order



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं