भारतीय जनता पार्टी द्वारा लॉक डाउन पीरियड से लेकर अब तक लगाए गए सभी इल्जाम उस समय सच होते दिखाई दिए जब वार्ड नंबर 91 से पार्षद श्रीमती गुरपिंदर कौर संधू पत्नी सरदार बलविंदर सिंह संधु के स्कूल में से करीब 4000 राशन के थैले भाजपा की ओर से किए गए स्टिंग आपरेशन दौरान बरामद किए गए। भाजपा के पंजाब उपाध्यक्ष परवीन बंसल को हल्का उत्तरी के कार्यकर्ताओं ने ख़बर दी की राशन की हजारों सरकारी थैलियां इंटरनेशनल स्कूल में छुपा के रखी पड़ी हैं। हल्का उत्तरी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने भाजपा के ज़िला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल और अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जब पार्षद पति से बात की, और स्कूल के कमरे खुलवाए उसमें से हजारों थेलों के ढेर ने सभी को हैरान कर दिया। बड़ी बात ये भी है कि बरामद किया राशन जो पिछले कईं महीनों से यहां पड़ सड़ रहा था में सुंडियां घूमती दिखाई दे रही थी। इस पूरे स्टिंग में प्रवीण बांसल के साथ पूर्व कौंसलर नरिंदर मल्ली ने अहम भूमिका निभाई। भाजपा के पंजाब उपाध्यक्ष परवीन बंसल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने कारोना की महामारी में, आम आदमी को आने वाली सभी दिक्कतों को बड़ी बारीकी से अध्ययन करके,सभी प्रदेशिक सरकारों को साथ लेकर उनके लिए योजनाएं बनाई। उस योजना के तहत करोड़ों परिवारों को नवंबर तक का जहां राशन देने की व्यवस्था की गई। वहां मजदूर भाइयों के लिए बस तथा रेल आदि के अलावा, इस आपदा के निवारण के लिए करोड़ों रुपए, स्वास्थ्य व्यवस्था तथा अन्य कार्यों के लिए दिए गए । परवीन बंसल ने कहा की पंजाब में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार ने इस करोना काल में भी जमकर राजनीति की और केंद्र द्वारा भेजे गए पैसे का दुरुपयोग किया इन के छोटे से लेकर बड़े तक के सभी नेताओं ने इस राशन को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की बजाय उसको खुर्द बुर्द किया । भारतीय जनता पार्टी पिछले 4 महीने से अलग-अलग मंचों से इसकी जांच की मांग करती रही है। नरेंद्र मोदी जी ने सभी लाभपात्रों तक ये लाभ पहुंचे, उसके लिए प्रशासनिक तंत्र के साथ-साथ,भाजपा के संगठनात्मक तंत्र तथा कुछ समाजिक संस्थाओं को आह्वान किया, कि लोगों को अपने तौर पर भी अन्न की व्यवस्था करें । कोई भी भाई बहन भूखा ना सोए। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की केंद्र सरकार ने राशन गरीब जनता के लिए पंजाब सरकार को बेजा और पंजाब सरकार ने अपने विधायकों को और विधायकों ने ये राशन अपने पार्षदों को बेजा मगर पार्षदों ने ये राशन अपने चेहतों को ही दिया और अपने अपने चेहतो बुला कर वोट बैंक की ये राशन दिया, मगर जिस गरीब जनता के लिए आया था उनकी सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि ये राशन की पहली खेप है, पकड़ी गई है और लुधियाना में ऐसी कईं खेपें कांग्रेसी चहेतों व कौंसलर्स के घरों में पड़ी सड़ रही हैं। इस मौके पर स्थानीय पूर्व कौंसलर नरेंद्र मल्ली,जिला सचिव कांटेंदु शर्मा, गुरप्रीत भुल्लर ,नरेश अरोड़ा,दमन कपुर, तजिंदर राजा,अश्वनी काका एवं अन्य साथी मौजूद थे।
Bjp Recovered 4 Thousand Ration Bags From Councillor Husband Balwinder Singh Sandhu School