September 19, 2026 02:06:25
कांग्रेस विधायकों द्वारा केंद्रीय राशन की हेराफेरी करने के मामले की सीबीआई जांच हो: शिरोमणी अकाली दल

कांग्रेस विधायकों द्वारा केंद्रीय राशन की हेराफेरी करने के मामले की सीबीआई जांच हो: शिरोमणी अकाली दल

अपने चहेतों द्वारा राशन में हेराफेरी करने वाले राकेश पांडे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए: महेशइंद�

Aug28,2020 | Enews Team | Ludhiana

शिरोमणी अकाली दल ने केंद्रीय राशन का घोटाला करने के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है तथा पार्टी ने लुधियाना के कांग्रेसी विधायक राकेश पांडे को अपने चहेतों द्वारा राशन में हेराफेरी करने के दोष में तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। यहां जारी किए एक बयान में पार्टी के प्रवक्ता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि लुधियाना में वार्ड नंबर 91 की कांग्रेसी काउंसलर गुरपिंदर कौर संधू के पति बलविंदर सिंह संधू के स्कूल में हजारों बैग केंद्रीय राशन के बरामद किए जाना इस बात का पुख्ता सबूत है कि सारे राज्य में कांग्रेस के विधायक केंद्रीय राशन की हेराफेरी में सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेसी काउंसलर ने स्वयं माना है कि उसके स्कूल में बैग विधायक पांडे ने ही रखवाए थे। उन्होने कहा कि जब पांडे की इस मामले में लिप्त होना सार्वजनिक हो गया है तो इसके सबूत भी है तो कांग्रेस विधायके के खिलाफ केस दर्ज करके तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ग्रेवाल ने कहा कि यह सिर्फ लुधियाना ही ही मामला नही है बल्कि सारे राज्य में ही कांग्रेसी विधायकों द्वारा अपने चहेतो द्वारा केंद्रीय राशन को इस तरीके से इधर उधर यां बेचा गया है। इस सारे मामले की सीबीआई जांच ही सारे सच को बेनकाब कर सकती है तथा सरकार को तत्काल सीबीआई जांच के आदेश जारी करने चाहिए। शिरोमणी अकाली दल शुरू से ही यह कहता आ रहा है कि कांग्रेसी विधायकों ने अपने चहेतों द्वारा इस केंद्रीय राशन की हेराफेरी की है पर सरकार द्वारा इसका खंडन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब इस तरीके से स्पष्ट सबूत सामने आ रहे हैं तो इस मामले की सीबीआई जांच ही सच्चाई को लोगों के सामने लाने का एकमात्र रास्ता है।

Cbi To Investigate Case Of Misappropriation Of Central Ration By Congress Mlas

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं