श्री हिन्दू न्याय पीठ के लिए बहुत हर्ष का विषय है क्योंकि अपने स्थापना दिवस से ही सदैव संत महात्माओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता आ रहा है इसी कारण किसी अन्य संगठन में शामिल न होकर संत समाज सदैव हिन्दू न्याय पीठ को आशीर्वाद और मार्गदर्शन करता आ रहा है इसी के चलते दीवान टोडरमल सेवा रसोई शिवपुरी गांधी नगर में आयोजित आयोजन में स्वामी दवेश्वरानन्द जी महाराज जी ने बतौर संगठन हिन्दू न्याय पीठ के मार्गदर्शन मंडल सदस्य पदभार लिया है उक्त शब्द हिन्दू न्याय पीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहे।इस अवसर पर विशेष रूप से स्वामी अध्ययात्मानन्द जी महाराज उपस्थित हुए और सिरोपा डाल कर स्वामी दवेश्वरानन्द जी महाराज को संगठन में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि संगठन हिन्दू न्याय पीठ हमेशा से ही हिन्दू धर्म के प्रचार,प्रसार व् इनके हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है और सदैव हमने संत समाज के सानिध्य में शास्त्र सम्भत जो भी समाज को दिशा देने की आवश्यकता होती है उस पर पहरा देने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय संत समाज के आशीर्वाद व् सहयोग से दीवान टोडर मल सेवा रसोई का विस्तार करेंगे और पुरे लुधियाना में इसकी शाखाएं खोली जाएंगी। इस अवसर पर स्वामी दवेश्वरानन्द जी महाराज जी ने कहा कि हिन्दू सिख भाईचारे की एकता को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन द्वारा दीवान टोडर मल सेवा रसोई का आयोजन किया जिसमें लोगों को मात्र10 रूपये में भर पेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जोकि एक प्रशंसनीय कार्य है और ऐसे आयोजन ही हिन्दू सिख भाईचारे की एकता को एक नई दिशा देगी। स्वामी दवेश्वरानन्द जी महाराज और स्वामी अध्ययात्मानन्द जी महाराज ने कहा कि संघ में ही शक्ति है. उन्होंने कहा कि जब तक धर्म कर्म के लिए हम आगे बढ़ेंगे नहीं तब तक धर्म की रक्षा नहीं हो सकती और धर्म की रक्षा के लिए हमें एक होने संगठित होने की आवश्यकता है और वह संगठन के मार्गदर्शन मंडल सदस्य होने के नाते उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर सचिन बजाज,अभिषेक धीमान,योगेश धीमान आदि उपस्थित हुए
Swami Dveshwaranandji Maharaj Joins Hindu Nyay Peeth As A Guidance Board Member