September 19, 2026 02:06:45
आरडी शर्मा के बधाई बोर्डों से प्रवीण बांसल का फोटो गायब, कहीं ये विधानसभा टिकट का दावा तो नहीं

आरडी शर्मा के बधाई बोर्डों से प्रवीण बांसल का फोटो गायब, कहीं ये विधानसभा टिकट का दावा तो नहीं

Sep10,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना   लुधियाना के पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को जिला भाजपा टीम में उप प्रधान पद पर नियुक्ति पर नार्थ विधानसभा व इसके आसपास उनके बधाई बोर्डों की बाढ़ सी आ गई है। इन विज्ञापन बोर्डों में बड़ी बात ये भी है कि इसमें से भाजपा के प्रदेश उप प्रधान प्रवीण बांसल का फोटो ही गायब है। इन विज्ञापन बोर्डों से ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं आरडी शर्मा की ओर से अब नार्थ विधानसभा से भाजपा की विधायक टिकट लेने का दावा तो नहीं ठोका गया। असल में नार्थ विधानसभा से प्रवीण बांसल पिछले दो टर्म से लगातार विधायक का चुनाव लड़ते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका विधायक बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया है। वहीं इस सीट से भाजपा के दूसरे मजबूत दावेदार की बात की जाए तो उसमें केवल आरडी शर्मा का ही नाम है। उनका ये दावा पिछले विधानसभा चुनाव दौरान भी किया गया था। ऐसे में उनके ये विज्ञापन बोर्ड अगर विधायक टिकट की ओर उनका दावा पेश कर रहे हैं, तो ये कहना गलत नहीं होगा। बड़ी बात है कि जितने बोर्ड आरडी शर्मा के उप प्रधान बनने पर लग गए हैं, उतने बाेर्ड भाजपा के किसी अन्य नेता के जिला कार्यकारणी में नामित किए जाने के नहीं लगे हैं। वहीं इस बारे में भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंहल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके साथ साथ बांसल की फोटो क्यों नहीं लगाई गई, इसका जबाव बोर्ड लगाने वाला ही सही बता सकता है।   ---   आपसी खींचतान के चलते भाजपा के हाथ से निकलती रही है ये सीट बात करें नार्थ विधानसभा की तो पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा की आपसी खींचतान ही ये सीट न निकलने का कारण बनती रही है और कांग्रेसी उम्मीदवार थोडे़ से मार्जिन से अपनी जीत के झंडे़ गाढ़ता रहा है। इससे पहले भाजपा के ही स्वर्गीय उम्मीदवार हरीश बेदी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन दो बार लगातार प्रवीण बांसल इस सीट को भाजपा की झोली में ड़ालने नाकामयाब रहे हैं। असल में भाजपा के आला नेता ये गणित लगाने में काफी हद तक फेल रहे हैं कि किस उम्मीदवार की वार्ड वाइस व बूथ वाइस अधिक पकड़ है और भाजपा समर्थकों से उसकी कितनी सांझ है और यही कारण ही दो बार लगातार भाजपा यहां से जीतते जीतते चुनाव हारी है।   ------   वहीं इस बारे में जब आरडी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसमें दावे जैसे कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला टीम में उन्हें लिए जाने पर उनके समर्थक बेहद खुश है और उनकी ओर से ही ये बोर्ड लगाए जा रहे है। जब उनसे इन बधाई बोर्डों पर से प्रवीण बांसल का फोटो न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ बोर्ड ही हैं, जिनमें बांसल का फोटो रह गया है और मैनें अपने समर्थकों से ये ठीक करवाने को कहा भी है। शर्मा ने कहा कि प्रवीण बांसल उनके बडे़ भाई हैं और वे उनके बडे़ नेता हैं।

Photo Of Praveen Bansal Missing From Rd Sharmas Congratulatory Boards



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं