आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्री मति मोना जायसवाल की सहमति से श्रीमती मनिंदर कौर घुम्मन को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। श्रीमती घुम्मन वार्ड नं 77 से मौजूदा पार्षद हैं और इससे पहले महिला मोर्चा में कैशियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहीं थी। घुम्मन की शिक्षा M.A. (इंग्लिश) और M. Ed. तक हुई है और वे शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थायों से जुड़ी हुई हैं और लंबे समय से पार्टी की सेवा करती आ रहीं है। अपनी इस नियुक्ति पर श्रीमती घुम्मन ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मोना जायसवाल का धन्यवाद किया और कहा कि वे पूरी मेहनत और निष्ठा से पार्टी की दी हुई जिम्मेवारी निभाएंगी।
Councilor Maninder Kaur Ghumman Becomes Bjp Mahila Morcha District President