भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के आगामी 17 सितंबर को आ रहे 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भाजपा जिला कार्यालय में इस संबंधी रखी एक बैठक के दौरान दी। पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया कि यह सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक मनाया जायेगा जिसमें प्रधानमंत्री जी की सोच अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न समाज सेवा के कार्य करेंगे। इसके तहत 70 अंगहीनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाना, जरूरतमंदों को चश्में बांटना, फल-मिठाई बांटना, प्लाज़्मा और खूनदान कैम्प लगाना, पेड़-पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाना और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में इन सेवा कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां भी लगाई गई जिसमें कृत्रिम अंग लगाने की जिम्मेवारी उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल और सचिव सुमन वर्मा को दी गई है। इसी तरह निशुल्क एनके बांटने की जिम्मेवारी महेश शर्मा और नवल जैन को, बस्तियों में फल बांटने की जिम्मेवारी अश्वनी बहल और पंकज को, हस्पतालों में प्लाज़्मा और खूनदान कैम्प लगाने की जिम्मेवारी एडवोकेट हर्ष शर्मा और कैलाश चौधरी को, पेड़-पौधे लगाने की जिम्मेवारी सतपाल सग्गड़ और अमित डोगरा को और सभी वार्डों में स्वच्छ्ता अभियान चलाने की जिम्मेवारी योगेंद्र मकोल और सुमित टंडन को दी गई है। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि भाजपा इस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका वैचारिक आधार है और भाजपा राजनीती के साथ-साथ समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानती है और समय समय पर जरूरत के अनुरूप ऐसे समाज सेवा के कार्य करती रहती है। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों के इलावा मण्डल प्रधान सुरेश अग्रवाल, पंकज शर्मा, गुरप्रीत सिंह राजू, हरविंदर जॉली, हरीश सग्गड़, अजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, क्रांति डोगरा इत्यादि उपस्थित थे
Bjp To Celebrate Pm Modis Birthday As Sewa Week