September 19, 2026 02:06:29
मेयर के वायदे खोखले निकले तो भाजपा कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पूरे शहर में आंदोलन करेगी-पुष्पिंदर सिंगल

मेयर के वायदे खोखले निकले तो भाजपा कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पूरे शहर में आंदोलन करेगी-पुष्पिंदर सिंगल

भाजपा ने दिया मेयर को दिया मेमोरंडम

Sep17,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना 17 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल के निर्देशानुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजपा पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों का एक शिष्टमंडल मेयर बलकार सिंह को उनके रोज गार्डन स्थित कार्यालय में मिला। इस अवसर पर मेयर बालकर सिंह को एक मेमोरेंडम के माध्यम से इस कोरोना काल में व्यापारियों और उद्योगपतियों को भेजे जा रहे CLU के अँधाधुंध नोटिसों व रिहायशी पलाटों के लिए जो डेवेलपमेंट चार्जिस पहले 174 रूपये वर्ग गज होते थे , को कांग्रेस सरकार द्वारा 518 प्रति गज कर देने पर कड़ा विरोध किया गया इस मेमोरेंडम के प्रति उत्तर में मेयर बलकार सिंह को यह मानना पड़ा की कोरोना काल मे यह नोटिस भेजना गलत है ओर आश्वस्त किया कि इन नोटिसों के आधार पर तत्काल रूप से कोई वसूली नहीं की जाएगी और TP स्कीम को ड्राप करने या इन इलाकों मे नॉन स्कीम वाले डेवेलपमेंट चार्जेस लगाने का प्रस्ताव हाउस से पास करवाकर सरकार को भेजेंगे,जो रिहायशी प्लाटों पर भी डेवेलपमेंट चार्जिस को कम करवाया जाएगा । इस अवसर पर सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड के विकास कार्यो के बारे पक्षपात का आरोप लगाया और रुके हुए सभी कामों का व्योरा प्रस्तुत किया और वार्डों में रोड़ जालियों, सीवरेज़ ढक्कनों व सीमेंट आदि की उपलब्धता ना होने की शिकायत की । मेयर ने अगले कुछ दिनों में सभी दिक्कतों को हल करने का आश्वासन दिया। इस पर भाजपा नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा अगर इस बार भी पहले की तरह यह आश्वासन खोखले सिद्ध हुए तो भारतीय जनता पार्टी पूरे शहर में आंदोलन करेगी ओर कांग्रेस की एक एक नाकामी से जनता को रूबरू करवाया जाएगा ! इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, सुनीता शर्मा, मनिदर कोर घुम्मन, प्रभजोत कोर,चौधरी यशपाल, आर डी शर्मा, इंदर अग्रवाल, रोहित सिक्का,पंकज शर्मा,सिमरनजीत सिंह, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे

Bjp Gave Memorandum To The Mayor

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं