September 19, 2026 02:06:25
कांग्रेस आफिस जा रहे भाजपा वर्करों व पुलिस में धक्कामुकी, पहले लगाया था धरना

कांग्रेस आफिस जा रहे भाजपा वर्करों व पुलिस में धक्कामुकी, पहले लगाया था धरना

Oct2,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना 2 अक्टूबर गांधी जयंती से एक दिन पूर्व कांग्रेसी गुंडो द्वारा भाजपा लुधियाना की इमारत में घुसकर हंगामा करने और पुलिस द्वारा शिकायत के बावजूद कारवाई न करने के विरोधस्वरूप जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के जिला मुख्यालय के सामने पहुंच धरना प्रदर्शन किया । पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय को जाने वाली हर गली को बैरिकेड लगाकर बन्द कर दिया। इस पर भाजपाइयों ने बाहर सड़क पर ही धरना लगा मुख्यमंत्री कैप्टन और कांग्रेसियों पर कारवाई न करने वाली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेताओं ने कैप्टन की फ़ोटो को धरनास्थल पर टांगकर बूट पोलिश से मुंह काला कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से जमकर झड़प भी हुई। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया,लूट,डकैती, हत्या और दुष्कर्म शरेआम डुंडा गर्दी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कानून व्यवस्था को संभालने में विफल रहने वाला प्रशासन कांग्रेस नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने पर व्यस्त है। भाजपा द्वारा पोस्टर लगाने पर कांग्रेसियो के इशारे पर पुलिस रात के अंधेरे में पोस्टर उतारती है। ऐसा प्रतीत होता है के प्रशासन सरकार से तन्खाह लेकर कांग्रेसियो के काम मे व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी वारदातों से आमजन में डर का माहौल है और अब कांग्रेसी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने की रणनीति पर काम कर रही है। एक ही समय पर लुधियाना और अमृतसर भाजपा कार्यालयों पर कांग्रेसी गुंडो द्वारा हमला होना ये दर्शाता है कि सब कुछ पहले से ही निश्चित था। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का नेता न दबने वाला है और न डरने वाला है। कोई भी सरकार या पार्टी भाजपा को कमज़ोर समझने की गलतफहमी में न रहे। इस माैके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन,कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी,एस सी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,कमल चेतली,जतिंदर मित्तल,हरबंसलाल फैंटा,सुभाष डावर,राजिंदर खैत्री, महासचिव कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, राजेश्वरी गोसाई ,योगेंद्र मकोल,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,अश्वनी बहल,यशपाल जनोत्रा,आर डी शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,पंकज जैन,कैलाश चौधरी, सुमन वर्मा,विक्की सहोता,अमित डोगरा,लकी चोपड़ा,सीमा शर्मा,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल,यशपाल चौधरी, इंद्र अग्रवाल,रोहित सिक्का,पंकज शर्मा ,लुधियाना किसान मोर्चा के प्रभारी नरिंदर सिंह मल्ही, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिंधु,एस सी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,सुमित टंडन ,दीपक गोयल, भूषण गोयल, प्रेस सचिव मनमीत चावला,डॉक्टर सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,जसदेव तिवारी,सुरेश अग्रवाल,केवल गर्ग,तीर्थ तनेजा,भूपिंदर राय,केवल गर्ग,सुधा खन्ना,मनीषा सैनी,हरमन कौर,मनोज कुमार चौहान,डॉक्टर परमजीत सिंह,रोहित बत्रा, दमन कपूर, अभिषेक सिंगल,सिमर चंडोक,ललित चौहान,राकेश नागपाल, दमनजीत अनमोल, सिमर चंडोक, नमन बंसल, माणिक वर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

Bjp Ludhiana Protest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं