नई दिल्ली/ लुधियाना केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (74)का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी है। बताया जाता है कि रामविलास पासवान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Union Minister Ram Vilas Paswan No More