September 19, 2026 02:07:57
मुख्यमंत्री की ओर से विधान सभा में पेश किसान हितैषी बिल से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री की ओर से विधान सभा में पेश किसान हितैषी बिल से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

Oct20,2020 | Enews Team | Ludhiana

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा में आज पेश किए गए किसान हितेषी बिल पर कांग्रेसियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए बिल पर कुछ कांग्रेसियों ने भंगडे़ डालकर तो कईं जगह पर मिठाई से मुंह मीठा कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। उधम सिंह नगर में कांग्रेस के जिला प्रधान अश्वनी शर्मा व कौंसलर सन्नी भल्ला ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा अपनी खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर अश्वनी शर्मा व सन्नी भल्ला ने संयुक्त रुप से कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह पंजाब के हितों के असली रक्षक हैं। इस क्रम में, किसान व्यापार व वाणिज्य की विशेष व्यवस्थाएं और पंजाब संशोधन कानून बिल; जरूरी चीजों की विशेष व्यवस्था व पंजाब संशोधन कानून और मूल्य एश्योरेंस व फार्म सेवाएं बिल राज्य के किसानों के हितों को सुरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर मनीश शाह, अमित चौधरी, अमित गर्ग, चैरी आहलूवालिया, करन, राहुल व अन्य मौजूद थे।

A Farmer Friendly Bill Introduced In The Legislative Assembly On Behalf Of The Chief Minister By Congressmen

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं